scriptबरेली के बाद अब यहां प्रेमी जोड़े को जान का खतरा, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बताई पूरी दास्तां | here lovers couple deamnd for security to sp kanpur dehat | Patrika News

बरेली के बाद अब यहां प्रेमी जोड़े को जान का खतरा, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बताई पूरी दास्तां

locationकानपुरPublished: Jul 17, 2019 05:37:24 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

2 साल से दोनों एक दूसरे को चाहते हैं और महज़ एक महीने पहले दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

premi couple

बरेली के बाद अब यहां प्रेमी जोड़े को जान का खतरा, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बताई पूरी दास्तां

कानपुर देहात-बरेली अमरोहा के बाद अब कानपुर देहात में प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े की जान खतरे में बनी हुई है। लड़की का आरोप है कि उसके परिजन प्रेमी जोड़े को जान से मारने के लिए तलाश कर रहे हैं। लिहाज़ा प्रेमी जोड़े ने कानपुर देहात एसपी अनुराग वत्स से सुरक्षा की गुहार लगायी है। वहीं एसपी के आश्वासन के बाद भी प्रेमी जोड़ा दहशतज़दा है और खौफ के साए में ज़िन्दगी जीने पर मजबूर है। दरअसल बरेली, अमरोहा से चलकर आनर किलिंग का दंश अब कानपुर देहात पहुंच गया है। कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के बमरौहली गांव के रहने वाले सुभाष और जया एक दूसरे से मोहब्बत करते थे और दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर एक दूसरे के साथ ज़िन्दगी गुज़ारने की कसमें खा ली। शादी तो हो गयी लेकिन ये बात जया के घरवालों को नागवार गुजरी और वो सुभाष एवं जया की जान के दुश्मन बन गए हैं।
एक दूसरे के जीवनसाथी बने जया और सुभाष एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों दलित परिवार से हैं। सुभाष आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है और साइड में मैकेनिकल का काम करके अपना जीवन यापन करता है। लगभग 2 साल से दोनों एक दूसरे को चाहते हैं और महज़ एक महीने पहले दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की और अब एक महीने से छिप छिपाकर रह रहे हैं। दरअसल जया के फूफा और चाचा इस प्रेम विवाह के विरोध में है और दोनों की जान के दुश्मन बने हैं। जया और सुभाष को जान का खतरा है। उनका कहना है कि जया के फूफा और चाचा दोनों को जान से मार सकते हैं।
इसके चलते दहशत और खौफ के साए में ज़िन्दगी गुज़ार रहे जोड़े ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है। फरियाद की है कि उनकी जान की हिफाज़त की जाए, क्योंकि वो अब अपने गांव में जाकर रहना चाहते हैं। उन्हें भय है कि जया के चाचा एवं फूफा प्रेमी जोड़े की जान ले सकते हैं। इस संबंध में एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि अगर इस तरह के बालिग प्रेमी जोड़े सुरक्षा की मांग करते हैं तो उन्हें सारः संभव सहायता दी जाती है। उन्होंने प्रेमी जोड़े को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए चाचा और फूफा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो