scriptसिर्फ 15 दिन में पेट की चर्बी को खत्म कर देंगे यह घरेलू उपाय | home remedies for fat reduce, how to reduce fatty belly | Patrika News

सिर्फ 15 दिन में पेट की चर्बी को खत्म कर देंगे यह घरेलू उपाय

locationकानपुरPublished: May 28, 2018 09:29:39 pm

मोटापा घटाने के लिए सर्जरी नहीं, सिर्फ यह छह घरेलू उपाय आजमाएं

home remedies, fat reduce, fatty belly, Indian remedies, hindi news, home remedies in hindi

सिर्फ 15 दिन में पेट की चर्बी को खत्म कर देंगे यह घरेलू उपाय

कानपुर . छरहरी काया कौन नहीं चाहता है। … लेकिन कुछ जिंदगी के बदले तौर-तरीके और कुछ आलस्य। ज्यादातर लोग मोटी तोंद और मोटी जांघों के कारण परेशान रहते हैं। कभी जिम ज्वाइन करते हैं तो कभी सुबह-सुबह की दौड़। बावजूद मोटापा घटने का नाम नहीं लेता है। कई लोग पेट और जांघ का मोटापा घटाने के लिए लाखों रुए खर्च करते हैं, लेकिन मन-माफिक नतीजे नहीं मिलते हैं। आइए, हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताते हैं, जिसके जरिए आप सिर्फ पंद्रह दिन में अपने पेट और जांघ की चर्बी को खत्म करने के साथ-साथ छरहरी काया हासिल कर सकते हैं।

सबसे पहले तो मोटापा का अंतर समझिए

मोटापा होना या शरीर के किसी एक हिस्से का मोटा होना अलग-अलग बात है। अक्सर लोग शरीर का मोटापा और किसी हिस्से के मोटापे में अंतर नहीं कर पाते हैं। नतीजे में अंग विशेष का मोटापा खत्म करने के लिए शरीर का मोटापा घटाने का उपाय आजमाने लगते हैं। ऐसे में समस्या दूर होने के बजाय शारीरिक कमजोरी जैसी समस्याएं घेरने लगती हैं। मुख्य रूप से देखें तो मोटापा दो प्रकार का होता है, एक सर्वांग मोटापा जिसमें व्यक्ति के पूरे शरीर पर समान रूप से चर्बी होती है, लेकिन दूसरे प्रकार के मोटापे में वह स्थिति आती है जब व्यक्ति के शरीर का सिर्फ कुछ या किसी एक हिस्से पर चर्बी अधिक होती है। दूसरे किस्म के मोटापे में बांह, जांघों या पेट पर चर्बी ज्यादा दिखती है। इसी कारण इस किस्म के मोटापे को कम करने के लिए विशेष उपाय ही कारगर होते हैं। मौजूदा दौर की लाइफस्टाइल में पेट पर मोटापे की समस्या ज्यादा होती है।

मोटापे के कारण दिल की बीमारी सबसे ज्यादा

निकली हुई तोंद व्यक्तित्व को खराब करने लगती हैं। इसके अलावा निकला हुआ पेट कई प्रकार के रोगों को भी बुलावा देता है। पेट की चर्बी के कारण लोगों को दिल की बीमारियां भी अधिक होती हैं। ऐसे में पेट की चर्बी को खत्म करने के लिए अव्वल खान-पान में सुधार करने के अलावा बॉडी पॉश्चर ठीक करना भी बहुत आवश्यक है। अगर आपको सर्वांग मोटापा नहीं है तो पैर मोडक़र सोना पेट निकलने का बड़ा कारण हो सकता है। इसके अलावा खाने के तुरंत बाद बैठना या सोना भी बड़ी वजह होती है। इसलिए इससे छुटकारा पान के लिए इन आदतों को तुरंत बदल लीजिए। इसके अलावा मसाज का एक खास तरीका बता रहे हैं, जिससे धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम होने लगती है।

नाभि के इर्द-गिर्द 5 मिनट मालिश कीजिए, फिर स्नान

मसाज की यह साधारण सी प्रक्रिया है जिसमें पेट पर सर्कुलर मोशन में मालिश की जाती है। इसमें आप कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकते हैं और महिला-पुरुष दोनों के लिए ही यह समान रूप से लाभकारी है। सुबह स्नान से पूर्व या रात में सोने से पहले आप इसे कर सकते हैं। मसाज के बाद गर्म पानी से स्नान करना जल्दी असर दिखाने में और भी बेहतर होगा। इस मसाज के लिए किसी बर्तन में तेल लेकर हाथों की दोनों अंगुलियों को उसमें अच्छी तरह डुबोकर नाभि को केंद्र मानते हुए गोलाई में पहले क्लॉक वाइज, फिर एंटी-क्लॉक वाइज 5 मिनट तक पेट की मालिश करें। थोड़ी देर का अंतर रखते हुए इस प्रक्रिया को कम से कम 10 से 15 बार करें। रोजाना सुबह-शाम करने से कुछ ही दिनों आपको फर्क नजर आएगा।

मसाज के साथ-साथ यह घरेलू उपाय भी करने होंगे

पेट की चर्बी को काट ‘फ्लैट टमी’ बनाने के लिए सात घरेलू उपाय पर भी गौर करना होगा। पेट की चर्बी कम करने की यह जंग आपको सुबह-सवेरे ही आरंभ करनी होगी। सुबह खाली पेट एक ग्लास गर्म पानी में आधा नींबू निचोडक़र पिएं। इसमें शहद मिलाकर पीने से फायदा अधिक मिलेगा। इससे मेटाबॉलिजम तेज होता है और फैट्स जल्दी बर्न होते हैं। नींबू के इस रस के साथ, लहसुन को भी जोड़ दिया जाए तो और भी फायदेमंद होता है। इन दोनों का मिश्रण खाली पेट ग्रहण करने से यकीनन बॉडी में मौजूद चर्बी कम होती है। इसके लिए आप एक कप पानी में नींबू निचोड़ें, अब लहसुन के तीन जवों को इस पानी के साथ लें। यह उपाय भी आपको रोज सुबह खाली पेट ही करना होगा।

नींबू के साथ अदरक का पानी भी पेट कम करता है

अदरक में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो फैट को काटते हैं। इसलिए पेट की चर्बी कम करने के लिए आप अदरक का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए अदरक को दो टुकड़ों में काट लें और एक कप पानी में उबालें। 10 मिनट तक पकाने के बाद अदरक के टुकड़े हटा लें और इसे चाय की तरह पिएं। अब बात करते हैं बादाम के बारे में। बादाम गुणों की खान है, जो ना केवल आपको वजन कम करने में, बल्कि साथ ही दिमाग तेज़ करने में भी मदद करेगा। बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो चर्बी कम करने में मददगार है। रोज रात में 6-8 बादाम भिगोएं और अगले दिन सुबह इन्हें छीलकर खाएं।

एप्पल विनेगर से पेट कम कर सकते है

एप्पल विनेगर को भी पेट की चर्बी कम करने के लिए सही माना गया है। भोजन करने के आधे घंटे पहले एक या दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। इससे कैलोरी अधिक बर्न होती हैं। स्वाद के साथ पेट कम करना चाहते हैं तो यह तरीका आपको वाकई पसंद आएगा। आपको बस पुदीने के पत्ते और धनिया पत्ता के इस्तेमाल से एक चटनी तैयार करनी है। दोनों को सही मात्रा में एक साथ पीस लें और तैयार की गई चटनी को रोज़ खाएं। इसे आप दिन में एक से अधिक बार भी ग्रहण कर सकते हैं।

एलोवेरा पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है

एलोवेरा में कई गुण होते हैं, इसका सबसे अधिक इस्तेमाल त्वचा की सुंदरता को निखारने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके इस्तेमाल से पेट की चर्बी भी कम होती है, यह बहुत कम लोग जानते हैं। एलोवेरा का सेवन मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है और फैट्स को स्टोर नहीं होने देता। दो चम्मच एलोवेरा के जूस में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाएं और इसे आधे ग्लास गुनगुने पानी में मिलाएं। खाली पेट इसका सेवन करें और 60 मिनट बाद ही कुछ खाएं। इन उपायों के साथ-साथ रुटीन में कसरत को जगह देना न भूलें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो