scriptसुहागरात वाले दिन दुल्हन कर रही थी इंतजार, पति ने बुला लिया प्रेमिका को, चार दिन बाद जो चीज देखी उससे पत्नी की निकल गई चीख | husband try to killed his girlfriend | Patrika News

सुहागरात वाले दिन दुल्हन कर रही थी इंतजार, पति ने बुला लिया प्रेमिका को, चार दिन बाद जो चीज देखी उससे पत्नी की निकल गई चीख

locationकानपुरPublished: Jul 07, 2019 03:55:54 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

-पति ने अपनी पूर्व प्रेमिका को फोन कर दिया-युवक ने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश की

crime

सुहागरात वाले दिन दुल्हन कर रही थी इंतजार, पति ने बुला लिया प्रेमिका को, चार दिन बाद जो चीज देखी उससे पत्नी की निकल गई चीख

कानपुर. शादी की सारी रस्म पूरी होेने के बाद दुल्हन को खुशी-खुशी विदा किया गया। सुहागरात के लिए कमरा फूलों से सजा दिया गया। तभी पति ने अपनी पूर्व प्रेमिका को फोन कर दिया। वह उससे मिलने पहुंचा पर वहां मामला कही अौर ही मुड़ गया। युवक ने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश की। यही नहीं उसे बहाने से एक जगह ले आया और गला काटकर कुएं में धक्का दे दिया। मौत से जंग लड़कर प्रेमिका चार दिन बाद कुएं से जिंदा निकली। यह देख लोगों के होश होड़ गए।

यह अजीबोगरीब मामला कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दिल दहला देने वाली इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चार दिन बाद कुएं से जिंदा निकली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला शादीशुदा है लेकिन वह बांदा जिले में एक साल से अपने मायके में रह रही थी। आरोपी लवकुश कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्रेमिका की ससुराल पड़ोस के एक गांव में है।
प्रेमिका ने बताया कि लवकुश से वह प्रेम करती थी। एक जुलाई को लवकुश ने दूसरी जगह शादी कर ली। उसे इससे कोई एतराज नहीं था। वह एक जुलाई को ही बकेवर में अपनी एक सहेली के घर आई थी। यहीं से फोन कर गुरुवार को लवकुश ने बुलाया। उसने फोन पर कहा कि सुहागरात से पहले उसके साथ समय गुजारना चाहता है। लवकुश अपने एक साथी चंदन के साथ बाइक से आया। रात आठ बजे के लगभग एक गांव में कुएं के पास हम दोनों बैठ कर बात कर रहे थे। अचानक लवकुश ने चंदन के साथ संबंध बनाने की पेशकश की। मना करने पर गले पर धारदार हथियार से वार कर कुएं में धक्का दे दिया। वह बेहोश होने की वजह से कुएं में पड़ी रही। होश आने के बाद चिल्लाने की कोशिश करती लेकिन फिर कई बार बेहोश हुई। रविवार को कुछ लोगों ने कुएं से आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी और उसे बाहर निकाला गया। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो