scriptदीवारें बोल उठेंगी, बताएंगी मौसम का हाल, आईआईटी का नया कमाल | IIT created temperature sensitive sensor | Patrika News

दीवारें बोल उठेंगी, बताएंगी मौसम का हाल, आईआईटी का नया कमाल

locationकानपुरPublished: Feb 04, 2020 12:20:15 pm

अब पेंट का कलर बताएगा तापमान में होने वाला बदलावआईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग ने किया तैयार

दीवारें बोल उठेंगी, बताएंगी मौसम का हाल, आईआईटी का नया कमाल

दीवारें बोल उठेंगी, बताएंगी मौसम का हाल, आईआईटी का नया कमाल

कानपुर। सर्दी या गर्मी के मौसम में तापमान देखने के लिए अब अखबार या इंटरनेट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि दीवारें खुद आपको मौसम का हाल बताएंगी। कानपुर आईआईटी में एक ऐसा पेंट तैयार किया गया है जो तापमान में होते बदलाव को बताएगा। अचानक तापमान में अंतर आने पर पेंट का रंग बदल जाएगा। यह विशेष पेंट आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। वैज्ञानिकों ने दो माह पहले इसका पेटेंट भी करा लिया है। इसका लाभ भविष्य में काफी होगा। इस पेंट का नाम टेंप्रेचर सेंसटिव पेंट रखा गया है। इससे आने वाली समस्या का आकलन कर आसानी से बचाव किया जा सकेगा।
स्पेस में विमान के काम आएगा
इस पेंट को आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर सतीश मरियप्पन ने तैयार किया है। इसे बनाने में उन्हें तीन साल का वक्त लग गया। उन्होंने बताया कि प्रो. सतीश के मुताबिक तापमान में अचानक बदलाव आने की सही जानकारी न मिलने से काफी नुकसान होगा। क्योंकि स्पेस में एरोप्लेन या अन्य चीजें जब जाती हैं तो अचानक तापमान में बदलाव आने से मशीनरी प्रभावित होती हैं। अगर तापमान में बदलाव की जानकारी जल्दी मिलने लगे तो जागरूक होकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
इन चीजों का हुआ इस्तेमाल
टेंप्रेचर सेंसटिव पेंट में ग्रीन स्पेक्ट्रम ऑफ लाइट, ल्यूमिनोफोर, पॉलीमर मैट्रिक्स समेत अन्य का प्रयोग किया गया है। यह पेंट 100 से 340 केल्विन (माइनस 173 से 66 डिग्री सेल्सियस) की रेंज में काम करेगा। मतलब इस रेंज में अगर तापमान में अचानक बदलाव हुआ तो पेंट का रंग बदल जाएगा। प्रो. सतीश के मुताबिक इस रिसर्च का लाभ देश को अधिक से अधिक हो सके, इसके लिए डीएसटी समेत कई कंपनियों को प्रस्ताव भेजे हैं। इस में मुख्य रूप से एशियन पेंट, नेरोलक पेंट, इंडिया ड्यूलक्स पेंट्स, शॉलीमार पेंट्स, इंडिगो पेंट्स, अग्नि इंवेस्ट के अलावा गवर्नमेंट ऑफ इंडिया बरगर पेंट्स इंडिया लिमिटेड को भेजा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो