scriptजय बाजपेई के अवैध निर्माणों पर भी चल सकता बुलडोजर, अवैध निर्माणों को लेकर केडीए कर रहा तैयारी | Illegal constructions of Jai Bajpai may also lead to bulldozers by KDA | Patrika News

जय बाजपेई के अवैध निर्माणों पर भी चल सकता बुलडोजर, अवैध निर्माणों को लेकर केडीए कर रहा तैयारी

locationकानपुरPublished: Feb 06, 2021 01:34:49 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

बताया गया कि वीसी ने सभी बड़े अवैध निर्माणों को सम्मिलित करते हुए संशोधित सूची दो दिन में तलब की है।

जय बाजपेई के अवैध निर्माणों पर भी चल सकता बुलडोजर, अवैध निर्माणों को लेकर केडीए कर रहा तैयारी

जय बाजपेई के अवैध निर्माणों पर भी चल सकता बुलडोजर, अवैध निर्माणों को लेकर केडीए कर रहा तैयारी

कानपुर-प्रवर्तन सूची में गड़बड़ी होने की आशंका को लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन विभाग की सूची लौटा दी। प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध निर्माणों को टॉप-40 की सूची तैयार की गई थी। बताया जा रहा है कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के अवैध निर्माणों पर कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) बुलडोजर चला सकता है। इसके लिए प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। बताया गया कि वीसी ने सभी बड़े अवैध निर्माणों को सम्मिलित करते हुए संशोधित सूची दो दिन में तलब की है।
फिलहाल शासन द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को धराशाई करने के लिए सख्त दिख रहा है। बीते दिनों प्रयागराज में अतीक अहमद सहित अन्य माफियाओं की अवैध इमारतों को जिस तरह ढहाया गया है। उसी तरह कानपुर में भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन और कमिश्नर के निर्देश पर केडीए अफसर प्रत्येक जोन में दस दस बड़े अवैध निर्माणों को चिन्हित कर रहे हैं। जिन पर बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
प्रवर्तन प्रभारी डॉ. गुडाकेश शर्मा ने गुरुवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को चारों जोनों के 40 अवैध निर्माणों की सूची सौंप दी थी। प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार वीसी ने इस सूची में कुछ चर्चित अवैध निर्माणों के नाम गायब देख नाराजगी जताई। उन्होंने सूची को लौटाते हुए कहा कि नए सिरे से निष्पक्ष रूप से हर जोन में 10 – 10 बड़े अवैध निर्माणों की सूची तैयार की जाए। सूची तैयार होेने के बाद ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो