कानपुरPublished: May 26, 2023 08:25:51 am
Narendra Awasthi
भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। जब कानपुर के आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो रही है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। गर्म हवा की जगह ठंडी हवाएं चल रही है। आगामी 30 मई तक तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल 29 मई तक गर्म हवाओं से राहत मिलेगी।