scriptकेंद्र सरकार के इस मंत्री के आश्रम में खड़ी कार से हुई चोरी, मचा हड़कंप, एडीजी को दी घटना की सूचना | in cenral minister ashram programme yuvak steal rupees from car | Patrika News

केंद्र सरकार के इस मंत्री के आश्रम में खड़ी कार से हुई चोरी, मचा हड़कंप, एडीजी को दी घटना की सूचना

locationकानपुरPublished: Nov 07, 2019 06:18:34 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

जब कार स्वामी ने रात्रिबेला में कार के समीप जाकर देखा तो वह सन्न रह गए।

केंद्र सरकार के इस मंत्री के आश्रम में खड़ी कार से हुई चोरी, मचा हड़कंप, एडीजी को दी घटना की सूचना

केंद्र सरकार के इस मंत्री के आश्रम में खड़ी कार से हुई चोरी, मचा हड़कंप, एडीजी को दी घटना की सूचना

कानपुर देहात-जिले के मूसानगर आश्रम में प्रवचन चल रहा था। रात का समय था और लोग प्रवचन में मस्त थे। तभी कुछ देर बाद वहां हड़कंप मच गया। जब प्रवचन सुन रहे बाइक शोरूम संचालक की कार से एक युवक ने शीशा तोड़कर रखे 10 हजार रुपए गायब कर दिए। युवक इतना बेखौफ था कि उसने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अच्युत महाराज के आश्रम से घटना को अंजाम दे डाला। जबकि कार आश्रम के अंदर सुरक्षित खड़ी थी। जब कार स्वामी ने रात्रिबेला में कार के समीप जाकर देखा तो वह सन्न रह गए। घटना के बाद वहां मौजूद साध्वी ने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने एडीजी को फोन करके घटना की जानकारी दी।
दरअसल कानपुर देहात के मूसानगर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अच्युत ब्रम्हधाम में ज्ञान यज्ञ एवं भागवत कार्यक्रम संचालित है। मंगलवार रात्रि में आश्रम में प्रवचन चल रहे थे। उसी दौरान बाइक शोरूम संचालक नीरज पांडेय, जो कि आश्रम के कार्यकर्ता भी हैं आश्रम में प्रवचन सुनने आए थे। उन्होंने कार को आश्रम के अंदर सुरक्षित खड़ा कर दिया। कुछ समय बाद वह अपनी कार के पास गए तो कार के आगे का बाई तरफ का शीशा टूटा देखा तो हैरानी में पड़ गए। जब कार के अंदर देखा तो कार के अंदर रखी पर्स से दस हजार रूपए गायब थे।
घटना की जानकारी जब केंद्रीय मंत्री को हुई तो उन्होंने पहले तो आश्रम में जानकारी की लेकिन पता नहीं चल सका। तत्पश्चात उन्होंने इसकी जानकारी एडीजी को दी। इस प्रकार के कृत्य को देख उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई पर नाराजगी जताई। इसके बाद सुबह पहुंचे नीरज पांडेय ने शराब ठेके पास खड़े एक युवक को शक के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नीरज के मुताबिक उसके पास रुपए भी बरामद हुए हैं। मंगलवार को उसे आश्रम के आसपास ही देखा गया था। मूसानगर थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो