scriptसंकट की घड़ी में इस अफसर ने अपने गांव में लोगों की ऐसे की मदद, बोले आगे भी करता रहूंगा, जानिए पूरी दास्तां | In the hour of crisis, this officer helped people in his village here | Patrika News

संकट की घड़ी में इस अफसर ने अपने गांव में लोगों की ऐसे की मदद, बोले आगे भी करता रहूंगा, जानिए पूरी दास्तां

locationकानपुरPublished: Apr 08, 2020 08:51:51 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

सीओ द्वारा अपने गृह जनपद में लोगों की मदद की बहुत प्रशंसा हो रही है।

संकट की घड़ी में इस अफसर ने अपने गांव में लोगों की ऐसे की मदद, बोले आगे भी करता रहूंगा, जानिए पूरी दास्तां

संकट की घड़ी में इस अफसर ने अपने गांव में लोगों की ऐसे की मदद, बोले आगे भी करता रहूंगा, जानिए पूरी दास्तां

कानपुर देहात-इंसान अपने गांव व घर से कितना भी दूर चला जाए, लेकिन उस मिट्टी की खुशबू और लगाव कभी नहीं भूलना है। अपने घर और गांव से हमेशा मोह व स्नेह बना रहता है। इस बीच मुश्किलों के समय जो गांव के काम आता है, उसकी जमकर सराहना होती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया कानपुर देहात के सलेमपुर महेरा गांव के राजवीर सिंह ने जो वर्तमान में कायमगंज में पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौर में अपने गांव के ग्रामीणों की समस्याओं को महसूस कर अपनी मां के साथ गांव में लोगों को राशन वितरण किया। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। दिहाड़ी मजदूरों को इन दिनों जीवन यापन को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में सीओ द्वारा अपने गृह जनपद में लोगों की मदद की बहुत प्रशंसा हो रही है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर महेरा निवासी राजवीर सिंह गौर जो की वर्तमान में कायमगंज में डिप्टी एसपी के पद पर अपने कार्यो का निर्वहन कर रहे है। वही वे अपनी माता निर्मला सिंह के साथ आश्रयहीन लोगों को राशन वितरित किया। तो उनके चेहरे खिल उठे। लगभग 80 परिवारों को राशन सामग्री दी। गौरतलब हो कि लॉकडाउन होने के बाद जिन्दगी जैसे थम सी गयी हो। रोज के खाने कमाने वालो लोगों के जीवन यापन में बहुत दिक्कत आ गई थी।
उन्होंने बताया जब राष्ट्र संकट के दौर से गुजर रहा तो सभी को संकट के समय साथ आना चाहिए। सभी को योगदान करना चाहिए। ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न सोए। व्यक्ति का सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है। उन्होंने कहा आगे भी मेरे द्वारा और भी सहयोग किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने जिम्मेदारी निभाते हुए राशन वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो