आयकर कानपुर की टीम का अब तक का सबसे यह बड़ा छापा होने की उम्मीद जताई गई है। इस कार्रवाई के दौरान जांच करते हुए आयकर अधिकारी नोएडा बेस एक अन्य रीयल इस्टेट कंपनी तक पहुंची थी। इस कंपनी का पंजीकरण रजिस्ट्रार आफ कानपुर में है। यह भी जानकारी मिली कि अगस्त 2012 में उसकी शेयर कैपिटल 71 करोड़ से अधिक थी। कंपनी के इतनी जल्दी प्रोग्रेस करने का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि रीयल इस्टेट के क्षेत्र में कंपनी किस तेजी से बढ़ रही है।
दरअसल इस समय कंपनी के 11 रेजीडेंशियल और छह कामर्शियल प्रोजेक्ट नोएडा, दिल्ली और आसपास चल रहे हैं। इनमें से दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। इसमें एक प्रोजेक्ट में एक फिल्म अभिनेता की पत्नी का नाम आया है। इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी इसे और गंभीरता से देख रहे हैं। इसके चलते छापे की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी है। फिल्म अभिनेता की पत्नी रीयल इस्टेट कंपनी के लग्जरी प्रोजेक्ट में इंटीरियर का कार्य देखेंगी।