scriptWeather News Kanpur: मौसम विभाग के मुताबिक़ दिखने लगा उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का असर, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड | Increase winter with blowing cold air alert by weather department | Patrika News

Weather News Kanpur: मौसम विभाग के मुताबिक़ दिखने लगा उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का असर, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड

locationकानपुरPublished: Nov 30, 2021 03:08:13 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

Weather News Kanpurसीएसए के मौसम विज्ञानी के मुताबिक़ अरब सागर में निम्न दबाव बनने के साथ ही उत्तर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शीतलहर चलेगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। किसान गेहूं, चना, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य जल्द पूरा करें।

Weather News Kanpur: मौसम विभाग के मुताबिक़ दिखने लगा उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का असर, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड

Weather News Kanpur: मौसम विभाग के मुताबिक़ दिखने लगा उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ का असर, शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. weather update अरब सागर में बने निम्न दबाव के साथ मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। अब उत्तर पश्चिमी विक्षोभ का भी मौसम पर असर दिखने लगा है। इसके प्रभाव से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक़ आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। जिससे लोगों को और ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार सुबह हल्के बादल छाने से धुंध दिखाई दी। तापमान में मामूली कमी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: CSJMU Good News: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने छात्रों को दी बड़ी राहत, अब बिना शुल्क दिए लेंगे मुफ्त डिग्री

चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में निम्न दबाव बनने के कारण आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल हैं। इसके कारण तापमान में ज्यादा अंतर नहीं हो रहा है। मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में आद्रता 95 फीसद से ज्यादा है, इसके चलते सुबह धुंध हो रही है।
डा. पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर अब बर्फबारी शुरू होने वाली है। बर्फबारी से एक उत्तर पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न होगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ेगी। इससे इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि गेहूं, चना, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य जल्द पूरा करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो