scriptपीएम मोदी के साथ कानपुर ने किया योग, मंत्री महाना ने अपनी मुस्कान का खोला राज | international yoga day Minister mahana will participate in kanpur | Patrika News

पीएम मोदी के साथ कानपुर ने किया योग, मंत्री महाना ने अपनी मुस्कान का खोला राज

locationकानपुरPublished: Jun 21, 2018 02:07:48 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

योग दिवस पर जिलेभर में लोगों ने किया योगा, जन आंदोलन बना घर-घर पहुंचाने की खाई शपथ

international yoga day Minister mahana will participate in kanpur

पीएम मोदी के साथ कानपुर ने किया योग, मंत्री महाना ने अपनी मुस्कान का खोला राज

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह से हजारों की संख्या में लोग चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पहुंचे। यहां पर स्क्रीन के जरिए पीएम मोदी के योग का सजीव प्रसारण किया जा रहा था। जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी ने योगा किया, उसी तरह कनपुरियों ने उनके साथ कंघे से कंधा मिला ओम-विलोम कर स्वस्थ्य और बेतहर इसे एक आंदोलन के रूप में घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना ने किदवईनगर स्थित योगा कर इसे अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की तलाश में सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बताया। मंत्री ने कहा कि हम हर दिन 15 से 16 घंटे काम करते हैं, पर चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखती। इसके पीछे योग है, जिसे हम नियमित करते हैं। मंत्री ने कहा कि 65 साल की उम्र के बावजूद आज भी हम युवा पीढ़ी से ज्यादा कार्य करने की क्षमता रखते हैं। दवा के बजाए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, फिर देखें बेतहर स्वास्थ्य, समय और पैसे की बचत होगी।
मंत्री ने अपनी फिटनेस का बताया राज
चौथे योगा दिवस के अवसर पर गुरूवार को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्रीनपार्क में योगा का आयोजन किया गया। यहां हजारों लोगों ने एक सथ योगा किया। इस मौके पर जिला प्रशासन ने देहरादून से पीएम के योगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की थी। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग कर इसे घर-घर ले जाने की शपथ ली। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किदवईनगर में योगा किया। मंत्री ने योग के लाभा के बारे में लोगों को जानकारी दी और अपनी मुस्कान के राज से परदा उठाया। मंत्री ने कहा मैं नियमित योगा करता हूं और इसी के चलते 65 साल से ज्यादा की उम्र पार करने के बावजूद फिट हूं। पर आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के दौर में अपनी पुरानी परप्पराओं से कोसों दूर है और इसी के चलते वह बीमारियों की चपेट में आते हैं।
लोगों को योग समृद्ध कर रहा
मंत्री महाना ने बताया कि दूनिया के हर देश में लोग योगा करते हैं। कहा, हिमालय की ऊंची पहाड़ियां हो या जलते रेगिस्तान, योग दुनियाभर में लाखों लोगों को योग समृद्ध कर रहा है। योग समाज में समानता को बढ़ावा देता है जो राष्ट्रीय एकता का आधार बना सकता है। कहा आज पूरी दुनिया के लोग योग को ऐसे रूप में देखते हैं कि वह उनका अपना है। मंत्री ने लोगों से अपील की वह अपनी विरासतों और धरोहरों को बचाएं। कहा, अगर हम अपनी विरासतों और धरोहरों पर गर्व नहीं करते हैं तो कोई और भी नहीं करेगा। हमें अपनी मूल्यवान धरोहरों का सम्मान करना चाहिए। मंत्री महाना ने बताया कि साधू, संत, राजा, महाराज हजारों साल पहले योगा कर अपने को फिट रखते थे। यह आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी परम्परा है, जिसे अब हमें बचाना है और हर घर में पहुंचाना।
योग जोड़ने का काम करता
मंत्री ने बताया आज की भाग-दौड़ की दुनियां में, परिवार में कलह बढ़ता है और जीवन में तनाव बढ़ता चला जाता है। इस बिखराव के बीच योग जोड़ने का काम करता है।योग दुनिया के भविष्य के लिए आशा की किरण प्रस्तुत करता है।योग सुंदर है क्योंकि यह प्राचीन होने के बावजूद आधुनिक है, यह लगातार विकसित हो रहा है। मंत्री ने बताया कि यूपी के सभी 75 जिलों में आज योगा के कार्यक्रम हुए और हजारों लोग इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए घरों से बाहर निकले। मंत्री ने बताया कि यूपी सरकार आने वाले वक्त में योग को स्कूलों में भी शुरू कराएगी। सरकारी अफसर व कर्मचारी भी योगा करेंगे। योग करने से काम की थकान का असर नहीं दिखता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो