scriptस्पाइस जेट ने जारी किया कानपुर-बंगलूरू फ्लाइट शेड्यूल, एक मार्च से सेवा शुरू | Kanpur-Bangalore air service from March one | Patrika News

स्पाइस जेट ने जारी किया कानपुर-बंगलूरू फ्लाइट शेड्यूल, एक मार्च से सेवा शुरू

locationकानपुरPublished: Feb 11, 2019 02:18:11 pm

किराया ३४९९ रुपए, टिकटों की बुकिंग शुरूपुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोचीन तक कर सकेंगे सफर

Kanpur-Bangalore Air Service

स्पाइस जेट ने जारी किया कानपुर-बंगलूरू फ्लाइट शेड्यूल, एक मार्च से सेवा शुरू

कानपुर। बस कुछ दिनों का इंतजार, फिर बंगलूरू जाने वालों को सीधे कानपुर से ही फ्लाइट मिलेगी। स्पाइस जेट एयरलाइंस ने इसका शेड्यूल जारी करते हुए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। फिलहाल बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को अमौसी एयरपोर्ट तक जाना पड़ता है। पर एक मार्च से यह सुविधा कानपुर में भी मिलेगी।
शाम ४.२५ पर रवानगी
कानपुर से बंगलूरू के लिए फ्लाइट शाम ४ बजकर २५ मिनट पर उड़ान भरेगी और ६.५० पर बंगलूरू पहुंचेगी। जबकि बंगलूरू से दोपहर १.२५ बजे चलकर कानपुर शाम ३.४५ बजे आएगी। चकेरी एयरपोर्ट से अब मुंबई, कोलकाता और दिल्ली के साथ-साथ बंगलूरू की भी सीधी हवाई सेवा शुरू होगी।
३४९९ रुपए किराया
स्पाइस जेट ने कानपुर-बंगलूरू हवाई सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इसका किराया ३४९९ रुपए निर्धारित किया गया है। यात्रियों को बंगलूरू तक सीधी उड़ान के साथ ही पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोचीन तक का सफर करने का भी मौका मिल सकेगा। कानपुर से जाने वाला विभाग बंगलूरू के बाद इन जगहों के लिए उड़ान भरेगा।
यात्रियों की संख्या से एयरलाइंस उत्साहित
चकेरी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं को यात्रियों का बेहतर रेस्पांस मिल रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते एयरलाइंस खासी उत्साहित हैं, जिस कारण एक के बाद एक कई बड़े शहरों में हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है।
मुंबई फ्लाइट का टाइम बदलेगा
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे ३० मार्च तक सप्ताह के तीन दिन बंद रहेगा। इसके चलते शहर से मुंबई को जाने वाली फ्लाइट का समय बदला जा सकता है। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार सुबह ११ बजे से शाम पांच बजे तक रनवे मरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। इसलिए मुंबई तक यात्रा करने वाले हवाई यात्री बुकिंग से पहले उड़ान के समय की जानकारी कर लें तो सुविधाजनक रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो