scriptकानपुर बिकरू कांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन को नोटिस, इनके जवाब से खुलेंगे राज | Kanpur Bikeru kand update - notice to a dozen policemen, secret in the open | Patrika News

कानपुर बिकरू कांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन को नोटिस, इनके जवाब से खुलेंगे राज

locationकानपुरPublished: Jan 21, 2021 08:49:57 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– एसआईटी जांच में आरोपी पाए गए 14(1) व 14(2) के दोषी पुलिस कर्मियों को नोटिस
– जाने नोटिस मिलने वाले पुलिसकर्मियों के नाम

कानपुर बिकरू कांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन को नोटिस, इनके जवाब से खुलेंगे  राज

कानपुर बिकरू कांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन को नोटिस, इनके जवाब से खुलेंगे राज

कानपुर. चौबेपुर बिकरू कांड के बाद पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा घटनाक्रम में विकास दुबे से नजदीकी रखने वाले पुलिस कर्मियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है कि समय रहते उन्होंने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर कार्रवाई क्यों नहीं की। डीआईजी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों जिनमें थानाध्यक्ष और एसआई, सिपाही शामिल हैं। जिनके ऊपर विकास दुबे से नजदीकी रखने का आरोप है को नोटिस भेज जल्द से जल्द जवाब देने को कहा गया है। आरोपी पुलिसकर्मियों के जवाब के बाद और भी राज खुलने की संभावना है। उल्लेखनीय है एसआईटी ने पुलिस कर्मियों द्वारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे का सहयोग करने वाली पुलिस टीम को दो श्रेणियों में बांटा है।

समय रहते क्यों नहीं की कार्रवाई

हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे से नजदीकी रखने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है कि उन्होंने जानकारी होने के बाद भी विकास दुबे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। संभावना जताई जा रही है कि पुलिसकर्मियों के जवाब सामने आने के बाद विकास दुबे से नजदीकी रखने वाले के और राज खुलेंगे।

इन्हें दिया गया नोटिस

उल्लेखनीय है कि एसआईटी जांच में 14 (1) नाम से बड़ा दंड और 14 (2) के नाम से लघु दंड के तहत विकास दुबे के नजदीक से नजदीकी रखने वालों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय तिवारी, चौबेपुर एसआई केके शर्मा, कुंवर पाल सिंह, विश्वनाथ मिश्रा, एसआई अजहर इसरत, चौबेपुर थाना का सिपाही अभिषेक कुमार, आरक्षी राजू कुमार को 14 (1) का आरोपी बनाया गया है। इसी क्रम में कानपुर के बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव, एसआई दीवान सिंह, चौबेपुर हेड कांस्टेबल लायक सिंह, सिपाही अमरपाल सिंह, विकास कुमार को 14 (2) का आरोपी पाया गया है। जिन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो