script8 लोगों की आंखों की गई रोशनी, कानपुर CMO ने आंखों के चेकअप कैंप पर लगाया बैन | Kanpur CMO bans eye medical camp after 8 people lose eye sight | Patrika News

8 लोगों की आंखों की गई रोशनी, कानपुर CMO ने आंखों के चेकअप कैंप पर लगाया बैन

locationकानपुरPublished: Nov 28, 2022 08:38:03 pm

Submitted by:

Harsh Pandey

कानपुर सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने आंखों के चेकअप कैंप पर रोक लगा दी है। आराध्या अस्पताल में मोतियबिंद का ऑपरेशन करवाने 8 लोगों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद ये फैसला लिया गया है।

kanpur_cmo_ban_eye_medical_camp_1.jpg
कानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी सीएमओ डॉ आलोक रंजन ने आंखों के चेकअप कैंप पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद आठ लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
सीएमओ ने अलर्ट रहने को कहा
सीएमओ कार्यालय ने जिले के अस्पतालों को आदेश जारी किया है। उन्होंने आम लोगों को इस तरह के शिविरों से दूर रहने और चिकित्सा प्रक्रियाओं को लेकर सतर्क रहने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
आदेश के अनुसार, अस्पतालों से कहा गया है कि जब तक आठ लोगों की आंखों की रोशनी जाने की घटना की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंखों से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए कोई शिविर नहीं लगाया जाए। इस आदेश में ये भी कहा गया है कि अस्पतालों को भविष्य में कोई भी मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित करने के लिए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
आराध्या अस्पताल के खिलाफ होगी कार्रवाई
याद दिला दें कि आराध्या हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 8 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। सूत्रों के अनुसार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को एक पत्र भेजने का फैसला किया है। जिसमें आराध्या अस्पताल में ऑपरेशन करने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज गुप्ता की डिग्री रद्द करने की सिफारिश की गई है। इस बीच डॉक्टर गुप्ता को भी नोटिस जारी किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो