scriptसिद्धेश्वर बाबा के दर्शन के लिए जरूरी हैं ये दो काम, नहीं तो वापस लौट जाएं | Kanpur Coronavirus Siddheshwar baba Sanitizer Masks | Patrika News

सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन के लिए जरूरी हैं ये दो काम, नहीं तो वापस लौट जाएं

locationकानपुरPublished: Mar 16, 2020 03:22:12 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में कुछ कुछ दहशत का माहौल है। पर इस मामले को जानकर आप चौंक जाएंगे। अब मंदिर में सैनिटाइजर से हाथ धुलने और मास्क लगाने के बाद सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन हो सकेंगे। कोरोना वायरस से भगवान को बचाने के लिए मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन के लिए जरूरी हैं ये दो काम, नहीं तो वापस लौट जाएं

सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन के लिए जरूरी हैं ये दो काम, नहीं तो वापस लौट जाएं

कानपुर. उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में कुछ कुछ दहशत का माहौल है। पर इस मामले को जानकर आप चौंक जाएंगे। अब मंदिर में सैनिटाइजर से हाथ धुलने और मास्क लगाने के बाद सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन हो सकेंगे। कोरोना वायरस से भगवान को बचाने के लिए मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
कानपुर के पौराणिक और ऐतिहासिक धरती बिठूर में स्थित सिद्धेश्वर बाबा मंदिर में अब भगवान का दर्शन इतना आसान नहीं रह गया है। कोरोना वायरस का डर भगवान को भी है। इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने एक कड़ा निर्णय लेते हुए बताया कि अब भगवान से कोई भी भक्त तभी मिल सकता है जब उसके हाथ सैनिटाइजर से धुले होंगे और वह भक्त मास्क लगाए होगा।
इसके बाद सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सैनिटाइजर से हाथ धुलने के बाद मास्क लगाकर ही गर्भगृह में एंट्री दी गई। मंदिर प्रशासन ने सैनिटाइजर और मास्क बांटे। इसके बाद भक्तों ने मास्क लगाकर बाबा का जलाभिषेक किया। भक्तों ने बाबा से इस महामारी से बचने की प्रार्थना की। मंदिर प्रशासन के इस निर्णय की चारों तरफ सराहना हो रही है।
मंदिर के संरक्षक रामजी त्रिपाठी के मुताबिक कोरोनावायरस से बचने के लिए पहले सैनिटाइजर से हाथ धुलवाते हैं। इसके बाद मंदिर में प्रवेश कराते हैं। ताकि मंदिर की सीढी छूने से किसी को वायरस की संभावना नहीं हो। बिठूर पौराणिक स्थल है यह सुरक्षित रहे और यहां के लोग सुरक्षित रहें।
भक्त अखिलेश ने बताया कि मंदिर प्रशासन की तरफ से बहुत ही सार्थक और सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कोरोवायरस से बचाव में हम सभी उनके साथ है। इससे जागरूकता फैल रही है। बल्कि पूरे देश में इस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो