Kanpur Dehat: मथुरा से बिहार वापस जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 9 श्रद्धालु हुए घायल
कानपुरPublished: Mar 09, 2023 11:43:43 pm
Kanpur Dehat: मथुरा से बिहार श्रद्धालुओं को लेकर वापस जा रहा पिकअप कानपुर देहात में अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में 9 श्रद्धालु को चोटें आई हैं।
Kanpur dehat : कानपुर देहात में मथुरा से बिहार श्रद्धालुओं को लेकर वापस जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं कि चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से 9 घायल श्रद्धालुओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।