scriptट्रक में लदा करोड़ों की कीमत का गांजा पुलिस ने पकड़ा, उड़ीसा से जा रहा था हरियाणा, देखें वीडियो | Kanpur Dehat Police Catch Hemp In Truck Going To Hariyana From Orrissa | Patrika News

ट्रक में लदा करोड़ों की कीमत का गांजा पुलिस ने पकड़ा, उड़ीसा से जा रहा था हरियाणा, देखें वीडियो

locationकानपुरPublished: Apr 21, 2021 08:21:53 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर 2 करोड़ 40 लाख बतायी गयी है।

ट्रक में लदा करोड़ों की कीमत का गांजा पुलिस ने पकड़ा, उड़ीसा से जा रहा था हरियाणा, देखें वीडियो

ट्रक में लदा करोड़ों की कीमत का गांजा पुलिस ने पकड़ा, उड़ीसा से जा रहा था हरियाणा, देखें वीडियो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर देहात. जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। गांजा लादकर (Hemp In Truck) उड़ीसा से हरियाणा जा रहे ट्रक को मूसानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने मौके से ट्रक में 9 कुन्तल 52 किलो गांजा सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर 2 करोड़ 40 लाख बतायी गयी है। वहीं जनपद के पुलिस अधीक्षक ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। साथ ही पुलिस टीम की सराहना की है।
बताया जा रहा जिले में गांजा तस्कर गिरोह काफी समय से सक्रिय था और बड़ी आसानी से गांजा की तस्करी कर रहा था। मुखबिर ने सूचना दी कि एक ट्रक गांजा लादकर उड़ीसा से कानपुर देहात के लिये निकला है। मूसानगर एसओ दीपक सिंह ने टीम बनाकर सख्ती से चेकिंग लगाकर चपरघटा के पास ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ट्रक में 9 कुन्तल 52 किलो गांजा बरामद हुआ, जो ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। साथ ही 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजा की कीमत 2 करोड़ 40 लाख बतायी गयी है। दोनो आरोपियों के पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि ये शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो गांजे का बड़े स्तर से काफी समय से गोरखधंधा कर रहे थे। ये ट्रक उड़ीसा से गांजा भरकर हरियाणा के लिये निकला था। मुखबिर की सटीक सूचना पर मूसानगर पुलिस ने पकड़ा है, जिसमे 9 कुन्तल 52 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। इससे पहले ये शातिर अपराधी कई बार पुलिस को चकमा देकर जनपद से निकलने में सफल हुए है। वहीं एसपी ने गांजा बरामद करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने घोषणा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो