scriptकानपुर डबल मर्डर का खुलासा: दो भाइयों को अपने प्रेम जाल में फांस बेटी ने दिया घटना को अंजाम | Kanpur Double Murder exposure: Daughter and two brothers killer | Patrika News

कानपुर डबल मर्डर का खुलासा: दो भाइयों को अपने प्रेम जाल में फांस बेटी ने दिया घटना को अंजाम

locationकानपुरPublished: Jul 06, 2022 08:57:51 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

पुलिस कमिश्नर ने कानपुर में हुए डबल मर्डर का खुलासा करते हुए कहा कि बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता पिता की हत्या की और भाई की भी हत्या करना चाहती थी। जिसमें वह सफल नहीं हुई। घटना में प्रेमी का एक और भाई जो मुंबई मिलिट्री इंटेलिजेंस में काम करता है भी शामिल था। जिसने जहरीला पदार्थ भेजा था। उसे भी मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानपुर डबल मर्डर का खुलासा: दो भाइयों को अपने प्रेम जाल में फांस बेटी ने दिया घटना को अंजाम

Pattrika

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए गोद ली हुई बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में मुंबई मिलिट्री इंटेलिजेंस में काम करने वाला प्रेमी एक और भाई शामिल था। पुलिस कमिश्नर के अनुसार लड़की दोनों ही भाइयों को प्रेम के नाम पर अपने जाल में फांस ली थी। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने वाली टीम को ₹50 हजार का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जिन्हें नामजद किया गया था। फतेहपुर निवासी दोनों की नामजद की गलत पाई गई थी। जिसके बाद घटना की सुई परिवार के अन्य सदस्यों की तरफ घूम गई और यह खुलासा हुआ।

बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-2 निवासी मुन्नालाल (65) और उनकी पत्नी राज देवी की उनकी गोद ली हुई पुत्री आकांक्षा ने अपने प्रेमी रोहित उत्तम के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किया गया। इसके पूर्व आकांक्षा ने बीते सोमवार की रात को मुन्नालाल, उनकी पत्नी राज देवी के साथ पुत्र विपिन को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जिससे सभी बेहोश हो गए थे। उसके बाद रोहित उत्तम की मदद से उसने दोनों की हत्या कर दी। संपत्ति के लालच में यह हत्या की गई थी।

पुलिस कमिश्नर ने घटना की जानकारी दी

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि हत्या को लेकर विपिन ने परिवार का विवाद माना। उसने सुरेंद्र और उसके भाई मयंक उत्तम पुत्र सतीश चंद्र उत्तम निवासी सेलावन थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर को नामजद कराया था। जो विपिन के सगे मामा थे। पुलिस की जांच में यह नामजदगी झूठ पाई गई। इसके बाद सख्ती से हुई पूछताछ में आकांक्षा ने घटनाक्रम के विषय में पूरी जानकारी दे दी।

आकांक्षा के इरादे बहुत खतरनाक

पुलिस कमिश्नर के अनुसार आकांक्षा के बहुत ही खतरनाक इरादे थे। वह किसी न किसी रूप में संपत्ति पर अकेले कब्जा करना चाहती थी और इसके लिए माता पिता के साथ अपने भाई की भी हत्या की योजना बनाई थी। इसलिए उसने तीनों को एक साथ जहरीला पदार्थ खिलाया था कि मर जाएंगे तो बेटे का माता-पिता के साथ विवाद के रूप में घटना को जोड़ा जा सकता है। यही नहीं गला काट कर उनकी हत्या करने की योजना थी और मामले को लूट से जोड़ देती। लेकिन विपिन छत पर अन्य पड़ोसियों के साथ लेटा था। जिससे यह योजना भी उसकी विफल हो गई। इसके बाद ही उसने जहरीला पदार्थ खिलाकर उसके मारने का प्रयास किया। उसकी जिंदगी अभी बाकी थी।

प्रेमी के भाई को मुंबई से किया गया गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर के अनुसार घटना में एक और अभियुक्त सामने निकल कर आया। जिसने मुंबई से नशीला पदार्थ भेजा था और यह प्रेमी रोहित उत्तम का भाई है। जो मुंबई में मिलिट्री इंटेलिजेंस में काम करता है। आकांक्षा दोनों ही भाइयों को अपने प्रेम जाल में फांस कर धोखा दे रही थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रोहित कश्यप के भाई गिरफ्तारी के लिए टीम को मुंबई भेजा गया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर ने ₹50 हजार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो