scriptLok Sabha Election Results 2019 -भजपा के सत्यदेव ने बनाई बढ़त, दोनों सीटों पर पीछे है गठबंधन | kanpur election result live satyadev pachauri vs shir prakash jaiswa | Patrika News

Lok Sabha Election Results 2019 -भजपा के सत्यदेव ने बनाई बढ़त, दोनों सीटों पर पीछे है गठबंधन

locationकानपुरPublished: May 23, 2019 09:45:52 am

Submitted by:

Vinod Nigam

कानपुर, अकबरपुर रनियां और मिश्रित संसदीय सीट के लिए मतगणना की तैयारी पूरी, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-बौबंद, नगर सीट का सबसे पहले आएगा परिणाम।

kanpur election result live satyadev pachauri vs shir prakash jaiswa

Lok Sabha Election Results 2019 -भजपा के सत्यदेव ने बनाई बढ़त, दोनों सीटों पर पीछे है गठबंधन

कानपुर। नौबस्ता गल्लामंडी में सुबह आठ बजे से कानपुर नगर, अकबरपुर और मिश्रित लोकसभा सीटों की गिनती जारी है। पहले डेढ़ घ्ांटे में मिले रूझान के मुताबिक नगर से भाजपा के सत्यदेप पचौरी आगे हैं तो देहात से भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले कांग्रेस के राजाराम पाल से बढ़त बनाई हुई है। इन दोनों सीटों पर सपा-बसपा के गठबंधन के उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

14 उम्मीदवार
कानपुर लोकसभा सीट के लिए श्रीप्रकाश जायसवाल-कांग्रेस, सत्यदेव पचौरी-भाजपा, राम कुमार-सपा आलोक कुमार-सभी जन पार्टी, पूनम शुक्ला-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, बलवीर सिंह चंदेल-शिव सेना, मुक्ती यादव-भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा, रीना उर्फ रेनू-साफ पार्टी चंद्रभान संखवार, जावेद मोहम्मद खान, त्रिवेणी नारायण जायसवाल, दिलशाद अहमद, राम गोपाल उत्तम, शिवम कुशवाहा चुनावी अखाड़े में किस्मत आजमा रहे हैं। पहले डेढ़ घंटे में मतों की गिनती में भाजपा के सत्यदेप पचौरी दो हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल दूसरे और सपा के रामकुमार निषाद तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

भोले गदगद
अकबरपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले से दो हजार वोटों से बढ़त बनाई हुई। जबकि कांग्रेस के राजाराम दूसरे और बसपा की निशा सचान तीसरे नंबर पर चल रही हैं। बतादें अकबरपुर सीट की चार विधानसभा, बिठूर, कल्याणपुर, महाराजपुर और घाटमपुर विधानसभा सीटों की गिनती नौबस्ता में हो रही हैं। वहीं अकरबपुर रनियां विधानसभा सीट की गिनती माती में हो रही हैं। वहीं मिश्रित लोकसभा की बिल्हौर विधानसभा सीट की गिनती भी कानपुर में हो रही है।

सैनिकों की पंसद भाजपा
सुबह 9ः00 बजे तक कर्मचारियों और सैनिकों की पहली पसंद बनकर उभरी भाजपा। पोस्टल बैलेट की गिनती मैं आगे। इस सीट पर 16 लाख 31 हजार 249 मतदाताओं में 51.65 फीसद ने अपने मताधिकार प्रयोग 29 अप्रैल को किया था। इस संसदीय क्षेत्र में सीसामऊ, आर्यनगर, कैंट, गोविंद नगर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,42,546 वोट पड़े थे। प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 1,40,431 वोट चाहिये होंगे।

पहले पोस्टल बैलट की गिनती
नौबस्ता गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम के निकट ही गणना की व्यवस्था की गई हैं। पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ प्रत्याशियों के गणना एजेंटों को सुबह प्रवेश दिया गया। भोर पहर से ही गल्ला मंडी परिसर में चहल-पहल शुरू हो गई थी। प्रत्याशियों के एजेंट बूथवार गणना के लिए टेबल के पास डेरा जमा चुके हैं। सुबह सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई, इसके बाद अब स्ट्रांग रूम से कंट्रोल यूनिट निकालकर गणना शुरू की गई है।
,

ट्रेंडिंग वीडियो