scriptकानपुर एनकांउटर में पुलिस से लूटे गए हथियार बरामद : प्रशांत कुमार | Kanpur Encounter UP ADG Law and order Prashant Kumar PC Vikas Dubey | Patrika News

कानपुर एनकांउटर में पुलिस से लूटे गए हथियार बरामद : प्रशांत कुमार

locationकानपुरPublished: Jul 14, 2020 10:50:56 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

यूपी एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने आज कानपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस की

कानपुर एनकांउटर में पुलिस से लूटे गए हथियार बरामद : प्रशांत कुमार

कानपुर एनकांउटर में पुलिस से लूटे गए हथियार बरामद : प्रशांत कुमार

कानपुर. कानपुर एनकांउटर पर यूपी एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहाकि बिकरू गांव में 3 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर उनके हथियार लूट लिए गए थे। इस घंटना को अंजाम देने के लिए 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें से चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। और मुख्य आरोपी विकास दूबे सहित छह मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं।
यूपी एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने आज कानपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि विकास दुबे ने अपने गिरोह के सदस्यों को बीकरू गांव में अपने आवास पर लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद को छिपाने के लिए कहा था। पुलिस ने तलाशी में विकास दुबे के आवास से लूटे गए हथियार कर लिया है।
कानपुर मुठभेड़ में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि 3 जुलाई को बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों को मारने के लिए धारदार हथियार और बंदूक का इस्तेमाल किया गया था। सर्कल ऑफिसर देवेंद्र मिश्रा को चार गोली लगी थी। इसके अलावा, यह पता चलता है कि सभी गोलियों को पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो