कानपुर में दारोगा आत्महत्या मामले में नया मोड़, महिला सिपाही के खिलाफ दर्ज हुआ केस
कानपुरPublished: Nov 20, 2022 12:03:45 am
कानपुर के दरोगा अनूप सिंह की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक दारोगा की पत्नी पूनम सिंह ने महिला कॉन्स्टेबल पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ये कान्स्टेबल अनूप सिंह पर शादी का दबाव बना रही थी।


मृतक दरोगा अनूप सिंह
विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल रहे दरोगा अनूप सिंह ने 10 नवंबर को जहर खा लिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में 14 नवंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस केस में उनकी पत्नी ने अब कई नए दावे किए हैं।