scriptकानपुर मुठभेड़ में बड़ी कार्रवाई शुरू, गिराया जा रहा है गैंगस्टर विकास दुबे का घर, ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं 20 टीमें | Kanpur murder case : vikas dubey bithur house demolished | Patrika News

कानपुर मुठभेड़ में बड़ी कार्रवाई शुरू, गिराया जा रहा है गैंगस्टर विकास दुबे का घर, ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं 20 टीमें

locationकानपुरPublished: Jul 04, 2020 01:23:54 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में 20 टीमें कर रही हैं छापेमारी- नेपाल भागने की आशंका के चलते लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर

कानपुर मुठभेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिराया जा रहा है गैंगस्टर विकास दुबे का घर

शनिवार को बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए कानपुर स्थित विकास दुबे का घर गिराने का फैसला लिया गया है।

कानपुर. गैंगस्टर विकास दुबे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। तलाश में 20 टीमें जुटी हैं। उसके नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए नेपाल बार्डर पर भी नजर रखी जा रही है। लखीमपुर-खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट मोड पर किया गया है। मामले में अब तक 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शनिवार को बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए कानपुर स्थित विकास दुबे का घर गिराने का फैसला लिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कानपुर स्थित उसका घर गिराया जा रहा है। मौके पर जिले के बड़े अफसर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
इस बीच कानपुर मुठभेड़ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि विकास दुबे की कॉल डिटेल में कई पुलिसवालों के नंबर मिले हैं। रेड की जानकारी चौबेपुर थाने से लीक हुई थी। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ के 24 घंटों पहले इन लोगों से विकास दुबे से फोन पर बात हुई थी। इनमें कुछ पुलिसवालों के नंबर भी हैं। शक के घेरे में दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है। अब तक 30 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1279318077427998720?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो