Kanpur news:डीएम ने किया ऐतिहासिक तालाब का निरीक्षण, सौन्दर्यीकरण को लेकर कह दी यह बड़ी बात
कानपुरPublished: Oct 17, 2023 09:37:21 pm
Kanpur news: कानपुर देहात के ऐतिहासिक शुक्ल तालाब का निरीक्षण डीएम आलोक सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थल हमारी परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक हैं।
Kanpur news:कानपुर देहात के ऐतिहासिक शुक्ल तालाब का निरीक्षण करने के लिए डीएम आलोक सिंह पहुंचे। इस दौरान डीएम ने ऐतिहासिक स्थल के आसपास की जगह का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से साफ सफाई कराए जाने को लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।