11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर: कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर थाना पहुंचे सपा विधायक, बैठे धरने पर, बोलें – लाठी चार्ज कर दो

कानपुर में समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई थाने के आगे धरना पर बैठ गए। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन भी मौके पर पहुंच गए।

2 min read
Google source verification
धरने में बैठे आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन व अन्य

धरने में बैठे आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन व अन्य

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक, पूर्व एमएलसी और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाना पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। आर्य नगर से विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जब तक चलन खत्म नहीं किया जाता है वह धरना से नहीं हटेंगे। चाहे लाठी चार्ज करवा दें। पूर्व एमएलसी सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि सीओ मौके पर आए। बताएं कार्यकर्ता को छोड़ रहे हैं कि नहीं? इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। जबरन थाने में बंद कर उत्पीड़न किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एक नंबर प्लेटफार्म के ऑफिस के लिए बन रहा नया भवन

फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शन पुरवा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है। जिन्होंने आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई को फोन पर जानकारी दी कि उनका 151 में चालान किया गया है।‌ जानकारी मिलते ही विधायक अमिताभ बाजपेई फजलगंज थाना पहुंच गए। जहां थाने के सामने जमीन पर बैठकर पर धरना देने लगे। सपा विधायक के धरने पर बैठने की खबर जंगल में आज की तरह पड़ गई। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जब तक गिरफ्तार कार्यकर्ता को छोड़ नहीं जाता है। तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। चाहे लाठी चलवा दें।

विधायक अमिताभ बाजपेई के बाद पूर्व एमएलसी भी पहुंचे

सपा के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन भी फजलगंज थाना पहुंच गया और धरना में बैठ गए। उन्होंने कहा कि सीओ मौके पर आकर बताएं कि क्या करना है? हम लोगों को भी तो जेल नहीं भेजना है। सैकड़ो की संख्या में बैठे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ झुमके नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के विधायक आदि के धरने पर बैठने की खबर से पुलिस महात्मा सतर्क हो गया। मौके पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। सुरक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी गई।