scriptकानपुर के छात्रों ने तैयार की अनोखी डिवाइस, सिलेंडर से गैस लीक होते ही करेगी खतरे का इशारा, ये रही कीमत | Kanpur students made device, gas leaking from cylinder will ring beep | Patrika News

कानपुर के छात्रों ने तैयार की अनोखी डिवाइस, सिलेंडर से गैस लीक होते ही करेगी खतरे का इशारा, ये रही कीमत

locationकानपुरPublished: Jul 24, 2021 03:12:24 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

-कानपुर जयनारायण विद्यालय के छात्रों ने बनाई डिवाइस,-शहर के टिंकर इंडिया लैब में तैयार की स्मोक डिटेक्टर डिवाइस,-घरों में गैस लीक होने से होने वाली घटनाओं से कर सकते बचाव,

कानपुर के छात्रों ने तैयार की अनोखी डिवाइस, सिलेंडर से गैस लीक होते ही करेगी खतरे का इशारा, ये रही कीमत

कानपुर के छात्रों ने तैयार की अनोखी डिवाइस, सिलेंडर से गैस लीक होते ही करेगी खतरे का इशारा, ये रही कीमत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. बहुतायत घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर प्रयोग किया जाता है। इस दरमियान गैस लीकेज होने पर अक्सर घटनाएं हो जाती हैं। यहां तक कि इसमें कई लोग हताहत और कई लोगों की जान तक चली जाती है। इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर के जयनारायण विद्या मंदिर के छात्रों ने विकास नगर स्थित टिंकर इंडिया लैब में एलपीजी स्मोक डिटेक्टर डिवाइस तैयार कर दी है। छात्र शिवा, नीरज व शरद पांडेय का यह सराहनीय प्रयास शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह डिवाइस यूएसबी आधारित है, जिसे सिलिंडर के समीप लगा देने से हादसों पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
स्मोक डिटेक्टर डिवाइस घटना रोकने में करेगी मदद

छात्रों ने बताया कि एलपीजी स्मोक डिटेक्टर डिवाइस लगाने के बाद जैसे ही गैस लीक होती है तो डिवाइस में लगे स्मोक सेंसर के चलते बीप की आवाज आने लगती है। गैस के लीक होने तक यह बीप की आवाज आती रहती है। जैसे ही सिलिंडर का नाब बंद कर दी जाएगी वैसे ही बीप की आवाज भी बंद हो जाती है।
इस डिवाइस की कीमत महज 600 रुपये

टिंकर इंडिया लैब के संस्थापक व जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कालेज में भौतिकी के शिक्षक कौस्तुभ ओमर ने बताया कि इस डिवाइस की कीमत 600 रुपये है। इसे कोई भी विकास नगर स्थित टिंकर इंडिया लैब से खरीद सकता है। डिवाइस पर एक साल की वारंटी भी दी जा रही है। इसके उपयोग से काफी हद तक आप घटनाओं से बचाव कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो