scriptकानपुर में चोरी का अमेरिका में हुआ लाइव टेलीकास्ट, फिर पहुंची पुलिस, जानिए क्या हुआ | kanpur theft save house from america motion sensor camera | Patrika News

कानपुर में चोरी का अमेरिका में हुआ लाइव टेलीकास्ट, फिर पहुंची पुलिस, जानिए क्या हुआ

locationकानपुरPublished: Jan 18, 2022 06:42:24 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

कानपुर के विजय अवस्थी और उनका परिवार अमेरिका में रहता है। उनका पूरा घर हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस है। जिसको उन्होंने अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर रखा है। वो जब शहर से बाहर या देश से बाहर रहते हैं तो इन कैमरों के ज़रिये वो अपने घर पर निगाह रखते हैं।

Symbolic Image

Symbolic Image

यहाँ एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने अमेरिका में बैठे-बैठे अपने कानपुर स्थित घर को लुटने से बचा लिया है। दरअसल, यहां के श्यामनगर के रहने वाले विजय अवस्थी, अमेरिका गये हुए थे। वहां उन्होंने अपने मोबाइल पर देखा कि उनके घर में चोर घुसे हुए हैं। जैसे ही मकान-मालिक ने घर में चोरों को देखा तो उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शूर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। विजय अवस्थी की सतर्कता के चलते उनका घर लुटने से बच गया।
दरअसल, श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय अवस्थी और उनका परिवार अमेरिका में रहता है। उनका पूरा घर हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लैस है। जिसको उन्होंने अपने मोबाइल से भी कनेक्ट कर रखा है। वो जब शहर से बाहर या देश से बाहर रहते हैं तो इन कैमरों के ज़रिये वो अपने घर पर निगाह रखते हैं। इसी दौरान सोमवार रात 12 बजे के करीब उन्होंने अपने मोबाइल में देखा कि चोर उनके घर में घुसे हैं।
यह भी पढ़ें

आगरा में मां-बेटी के हत्यारे को उम्रकैद की सजा

जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल यहां रहने वाले अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चोर घबरा गये और फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में एक चोर के पैर में गोली लग गयी। जिसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो चोर भाग निकले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो