Kanpur Weather: "उमस-गर्मी" ने किया हाल बेहाल", जानिए कब होगी बारिश
कानपुरPublished: Aug 28, 2023 08:20:29 am
Up Weather: 3 दिन हुई बारिश के बाद मानसून एक बार फिर रूठ गया है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है।


Kanpur Weather
Up Weather: कानपुर में 3 दिन हुई बारिश के बाद मानसून एक बार फिर रूठ गया है। जिसके चलते बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। सोमवार सुबह से की बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप के साथ उसम भरी गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। गांवों में पक्के मकानों में तपन बढ़ने से परेशान लोग घरों से बाहर आकर पेड़ों के नीचे डेरा डालने को मजबूर हो गए हैं। वही मौसम विभाग ने फिलहाल अभी बारिश होने की संभावनाएं बेहद कम जताई है।