scriptचार दिनों तक नहीं मिलेगी कोहरे और ठंडी हवाओं से राहत | Kanpur Weather Update | Patrika News

चार दिनों तक नहीं मिलेगी कोहरे और ठंडी हवाओं से राहत

locationकानपुरPublished: Jan 20, 2020 11:40:34 am

रविवार को दिन में रही राहत पर शाम से ही ठिठुरन बढऩे लगी सोमवार सुबह चलती रहीं बर्फीली हवाएं, धूप हल्की रही

चार दिनों तक नहीं मिलेगी कोहरे और ठंडी हवाओं से राहत

चार दिनों तक नहीं मिलेगी कोहरे और ठंडी हवाओं से राहत

कानपुर। बारिश के दौरान ठंडक थोड़ी कम हुई तो लोगों को राहत महसूस हुई। मगर रविवार शाम से ही मौसम ने फिर पलटी मारी। शाम होते ही ठंडी हवाओं ने कांपने पर मजबूर कर दिया। लोगों को स्वेटर और जैकेट के साथ शॉल और मफलर का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक स्थितियां सामान्य नहीं होंगी। आसमान कोहरा और धुंध से ढका रहेगा और सर्द हवाएं चलती रहेंगी।
शीतलहर नहीं पर राहत भी नहीं
हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने के कारण कोहरा घना होने लगा है। आगे भी हवा के इसी स्थिति में रहने के आसार हैं। जिससे चार दिनों तक सुबह से अंधेरा रहेगा और दोपहर बाद धूप खिलेगी। ऐसे सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती। शीतलहर के आसार तो कम हैं पर मौसम में ठंडक और गलन कंपाती रहेगी। गुरुवार के बाद मौसम में बदलाव हुआ तो धूप खिलकर निकल सकती है।
तापमान दो डिग्री चढ़ा
बारिश के बाद दिन के तापमान में 02.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई और तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात का तापमान 10.8 से बढक़र 12.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढऩे पर भी सर्दी का अहसास बना रहा। भारतीय मौसम विज्ञानी विभाग के अनुसार 20 से 23 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा। इस दौरान रात का पारा गिरेगा। सोमवार दोपहर तक तापमान १२ डिग्री सेल्सियस पर रहा।
२४ तक मिल सकती राहत
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. नौशाद खान के अनुसार 24 को अच्छी धूप खिलेगी और तब तक हल्के बादल रहेंगे। अभी कोहरा बना रहेगा और तेज सर्द हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कहा सभी लोग सर्दी से बचाव करते रहें। सोमवार की सुबह धुंध रही। हालांकि बाद में धूप निकल आई। इससे कुछ हद तक राहत मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो