script

मौसम का असर: दो दिन तक होगी बारिश, मंगलवार तक सताएगा घना कोहरा

locationकानपुरPublished: Jan 16, 2020 01:57:16 pm

बारिश के चलते तापमान २१ डिग्री सेल्सियस से गिरकर १८ डिग्री पर
शीतलहर और गलन से मामूली राहत मिलेगी पर सर्दी सताएगी

मौसम का असर: दो दिन तक होगी बारिश, मंगलवार तक सताएगा घना कोहरा

मौसम का असर: दो दिन तक होगी बारिश, मंगलवार तक सताएगा घना कोहरा

कानपुर। मकर संक्रांति से बदले मौसम के चलते बुधवार को शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी है। बारिश के चलते हालांकि तापमान पर भले ही खास असर नहीं पड़ा लेकिन सर्दी का अहसास बढ़ गया। शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हैं। इसके चलते उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम फिर सर्द होने की संभावना है। इस बाद सर्दी से लोगों की हालत पस्त हो चुकी है पर अभी कई दिन यह दिक्कत रहेगी।
स्कूल बंद करने के आदेश
मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी को देखते हुए गुरुवार को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद करा दिए गए। बीएसए प्रवीत मणि त्रिपाठी ने बताया, सभी बोर्ड के आठवीं तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। जिन विद्यालयों में प्री-बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित है, वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। शुक्रवार को स्कूल खुलने के आसार कम ही हैं।
दिन के तापमान में गिरावट
गुरुवार को अधिकतम पारा १५.6 डिग्री सेल्सियस से रहा गया। इससे दिन में सर्दी का अहसास बढ़ गया। जबकि दो दिन पहले तक पारा २१ डिग्री पर था। रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। हालांकि बदली के कारण तापमान बढ़ गया था। जिससे लोगों ने राहत महसूस की थी। बारिश के बाद हवाएं चलने पर सर्दी बढऩे की संभावना है।
मंगलवार तक रहेगा कोहरा
मौसम विज्ञान विभाग के मानें तो शनिवार से रात का पार गिरेगा लेकिन दिन का तापमान बढ़ेगा। साथ-साथ आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। 19 जनवरी को रात और दिन के तापमान में काफी गिरावट होगी और घना कोहरा रहेगा। 20 और 21 जनवरी को भी कोहरा रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर नहीं चलेगी, लेकिन सर्दी बनी रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो