माती जेल का जुंबा डांस आज चर्चा का विषय बना हुआ है। जेल डीआईजी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान कारागार अधीक्षक राजेंद्र कुमार से भी बातचीत की। आपको बता दें बिकरू गांव में छापा मारने के लिए गए पुलिसकर्मियों पर हमला करके विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद एनकाउंटर में विकास दुबे सहित कई अन्य को मार गिराया गया था। उसी में अमर दुबे भी शामिल था। जिसकी पत्नी माटी के जिला कारागार में बंद है। बीते दिनों जेल प्रशासन की तरफ से कैदियों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें योग के एक स्वरूप जुंबा डांस पर भी प्रैक्टिस किया गया। जिसके बाद जेल के अंदर से यह् वीडियो बाहर निकला। तो खूब वायरल हुआ।
डीआईजी जेल आर एस छवि ने बताया कि वीडियो वायरल के संबंध में जांच करने के लिए जिला कारागार आया हूं। जेल मैनुअल के हिसाब से वीडियो बाहर आना चाहिए कि नहीं आना चाहिए के सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी जांच कर रहा हूं। जांच के बाद ही कुछ बता सकता हूं। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाकर मीडिया को दिया गया है और यह बताया गया है कि जेल के अंदर यह कार्यक्रम हो रहा है। जांच करने के लिए आया हूं। जेल में बंद बंदियों की पहचान को सार्वजनिक करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन सब बिंदुओं पर जांच हो रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।