script

उड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों की यात्रा को रोका गया, किसानों में रोष

locationकानपुरPublished: Jan 21, 2021 09:08:05 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– भुवनेश्वर से दिल्ली किसान यात्रा में लगा ब्रेक
 

उड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों की यात्रा को रोका गया, किसानों में रोष

Patrika

कानपुर. उड़ीसा के भुवनेश्वर से बसों के द्वारा आंदोलन में भाग लेने के लिए किसान दिल्ली जा रहे थे। जनपद सीमा पर कानपुर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सभी किसानों को स्थानीय इंटर कॉलेज में रखा गया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके द्वारा प्रस्तावित स्थलों पर पुलिस रुकने नहीं दे रही है। इंटर कॉलेज में आज किसान नेताओं और स्थानीय प्रशासन के बीच बातचीत होनी है। किसानों ने केंद्र सरकार से तीनों किसान बिल वापस लेने की मांग की।

छह बसों से यात्रा कर रहे थे कि साथ

उल्लेखनीय है संयुक्त किसान मोर्चा व नवनिर्माण किसान संगठन के बैनर तले उड़ीसा के भुवनेश्वर से लगभग 500 किसान 6 बसों के माध्यम से दिल्ली जा रहे थे। यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार के नेतृत्व में यात्रा विगत 15 जनवरी को भुवनेश्वर से शुरू हुई थी। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से होते हुए चंदौली में उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश की। किसानों के काफिले को कानपुर की सीमा पर रोक दिया गया।

यूपी में प्रवेश करते ही मार्ग में खड़ा किया गया अवरोध

यात्रा के उत्तर प्रदेश प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही पुलिस से उनकी आंख मिचोली शुरू हो गई। जगह जगह उनके यात्रा को बाधित करने का प्रयास किया गया। वाराणसी में निर्धारित स्थल पर प्रशासन ने रुकने नहीं दिया। बीती रात प्रयागराज के रास्ते फतेहपुर से कानपुर उनकी यात्रा पहुंची तो पुलिस ने महाराजपुर में रोक लिया और उन्हें रूमा स्थित अचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में रुकने की व्यवस्था की। हिमांशु तिवारी के अनुसार आज शाम प्रशासन से उनकी बातचीत होनी है। उल्लेखनीय है किसानों में महिलाएं भी शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो