scriptमहिला के साथ युवक ने नदी में कूदकर दी जान, आखिर क्या थी वजह, पुलिस मामले मे जुटी | lady with relative yuvak jump in river both death kanpur dehat | Patrika News

महिला के साथ युवक ने नदी में कूदकर दी जान, आखिर क्या थी वजह, पुलिस मामले मे जुटी

locationकानपुरPublished: Jun 29, 2019 12:20:36 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

इसमें महिला के इसके रिश्तेदार से अवैध संबंधों की जानकारी मिली।

nadi me maut

महिला के साथ युवक ने नदी में कूदकर दी जान, वजह थी ही कुछ ऐसी, पुलिस मामले मे जुटी

कानपुर देहात-जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढि़या सिकंदरा गांव में पति से झगड़े के बाद महिला ने सेंगुर नदी में कूदकर जान दे दी। उसे बचाने को नदी में कूदे रिश्तेदार की भी डूबकर मौत हो गई। अगले दिन पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव निकलवाए। शव देख परिवारीजन में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस की छानबीन में घटना के संबंध में कुछ बिंदु मिले। इसमें महिला के इसके रिश्तेदार से अवैध संबंधों की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटाने में मशगूल है।
कानपुर देहात के गढ़िया सिकन्दरा गांव निवासी सोनू के घर पर तीन दिन पहले फीरोजाबाद के हरिया गांव निवासी मौसेरे बहनोई 30 वर्षीय राजेंद्र उर्फ रामलखन आए थे। मंगलवार रात सोनू शराब पीकर घर आया। इसको लेकर उसका 25 वर्षीय पत्नी सीमा से विवाद हो गया। सोनू ने सीमा को पीट दिया तो वह गुस्से में घर से नदी की ओर चली गई। उसके पीछे राजेंद्र उर्फ रामलखन भी दौड़ा। पूरी रात दोनों घर नहीं लौटे। सुबह परिवारीजन को चिंता हुई तो सेंगुर नदी किनारे पहुंचे। वहां पानी के बाहर की तरफ सीमा की साड़ी पड़ी दिखी तो उसके नदी में कूदने की आशंका पर परिवारीजन ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की।
घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर मंगलपुर तुलसीराम वहां पहुंचे। उन्होंने पूरा घटनाक्रम उच्चाधिकारियों को बताया। इस पर एएसपी अनूप कुमार व सीओ तेज बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। इस बीच बुधवार दोपहर में सेंगुर नदी में गहरे गाड़ी कुंड से काटा डालकर महिला व उसके रिश्तेदार का शव निकाला गया। शव नदी से बाहर निकाले जाने पर परिवारीजन ने दंपती के बीच रात में कहासुनी व मारपीट की घटना पुलिस को बताई। इधर सोनू दोनों शव मिलते ही भाग निकला। एएसपी ने बताया कि दंपती के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो