कानपुर

यहां तेंदुआ रात के अंधेरे में निकलता है, दिन में जंगल में छिप जाता है, ग्रामीणों में दहशत

गंगा कटरी क्षेत्र में तेंदुए अपने शावकों के साथ घूम रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ दो लोगों पर हमला भी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त बछड़े के साथ सूअर को भी शिकार बना चुकी है। वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में लगी है। लेकिन कई गांव के लोग दहशत में हैं।

कानपुरJun 26, 2022 / 08:14 pm

Narendra Awasthi

यहां तेंदुआ रात के अंधेरे में निकलता है, दिन में जंगल में छिप जाता है, ग्रामीणों में दहशत,,,यहां तेंदुआ रात के अंधेरे में निकलता है, दिन में जंगल में छिप जाता है, ग्रामीणों में दहशत,यहां तेंदुआ रात के अंधेरे में निकलता है, दिन में जंगल में छिप जाता है, ग्रामीणों में दहशत

कानपुर के कई गांव के ग्रामीण दहशत के साए में हैं। जब तेंदुआ अपने शावकों के साथ क्षेत्र में लोगों को निशाना बना रही है। बीती रात दो ग्रामीणों पर हमला किया। लेकिन इसके पहले तेंदुआ खतरनाक होता है। ग्रामीण मौके से भागने में सफल रहे। लेकिन सूअर को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए की दहशत से गंगा कटरी के कई गांव के ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं । वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में लगी है। लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। ग्रामीण रात भर जाग कर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। बीते तीन दिनों से यह स्थिति बनी हुई है।

 

कानपुर के नवाबगंज कटरी क्षेत्र का इलाका तेंदुए की दहशत से कराह रहा है। तेंदुआ अब तक दो ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग डर डर कर जी रहे हैं। वन विभाग की तरफ से तलाशी अभियान जारी है। लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। तेंदुआ गंगा कटरी के घने जंगलों में अपने आप को सुरक्षित किए हैं। कमलेश्वर ने बताया कि बीते 4 दिनों से तेंदुआ लोगों को परेशान किया है। बीते शनिवार को तेंदुए ने सूअर को भी अपना निशाना बना चुकी है। वही तो किसानों को भी निशाना बनाने जा रही थी। लेकिन किसी प्रकार बचकर निकल भागे।

वन विभाग की टीम मौके पर

वन विभाग तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। फॉरेस्ट ऑफिसर लल्लू सिंह ने बताया कि तेंदुए की तलाश में 9 सदस्य टीम लगी है। कटरी इलाका लगभग 10 किलोमीटर की रेंज में फैला है। भीषण गर्मी के कारण ठंडे स्थानों में ठिकाना बनाए हैं। उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ भोजन की तलाश में निकलती है। बताया गया कि तेंदुआ और उसके शावकों को पकड़ने के लिए दो जाल भी लगाए गए हैं। तेंदुआ को बाहर निकालने के लिए पटाखों का भी सहारा लिया जा रहा है। जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आता है। तब तक दुर्गापुरवा, भगवानदीन पुरवा, बनियापुरवा सहित कई अन्य गांव के ग्रामीण दहशत में है।

 

Hindi News / Kanpur / यहां तेंदुआ रात के अंधेरे में निकलता है, दिन में जंगल में छिप जाता है, ग्रामीणों में दहशत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.