scriptटीएमसी की तर्ज पर कानपुर में सपा के ‘अब यूपी में खेला होई’ नारे के लगे बैनर | Like TMC, banners of SP's 'Ab UP Mein Khela Hoi' slogan in Kanpur | Patrika News

टीएमसी की तर्ज पर कानपुर में सपा के ‘अब यूपी में खेला होई’ नारे के लगे बैनर

locationकानपुरPublished: Jun 28, 2021 04:59:09 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

-सपा द्वारा कानपुर में खेला होई की लगाई गए होर्डिंग बैनर,-पश्चिम बंगाल की तर्ज पर लगाई गई होर्डिंग,

टीएमसी की तर्ज पर कानपुर में सपा के 'अब यूपी में खेला होई' नारे के लगे बैनर

टीएमसी की तर्ज पर कानपुर में सपा के ‘अब यूपी में खेला होई’ नारे के लगे बैनर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर यूपी में राजनीतिक दलों (Political Party) में सरगर्मी शुरू हो गई है। पार्टियां अभी से तैयारी का ताना बाना बुनने लगी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर लोगों के बीच पैठ बनाने की जुगत लगने लगी है। यूपी की सत्ता हथियाने के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी जोर आजमाइश शुरू कर दी है। सपा पश्चिम बंगाल (West Bengal) मॉडल की तर्ज पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है। अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Election) में टीएमसी (TMC Party) ने ‘खेला होबे’ का चुनावी नारा गढ़ा था। इसी रणनीति को फॉलो करते हुए सपा द्वारा अब यूपी में खेला होई का स्लोगन अपने होर्डिंग्स में लिखवाया गया है।
शहर के तीन चौराहे पर लगाई गई होर्डिंग्स

कानपुर के तीन चौराहों पर बैनर होर्डिंग लगाए गए हैं। साथ ही सपा नेताओं के इंटरनेट मीडिया पर बने अकाउंट्स पर भी यह बैनर दिख रहे हैं। शहर में लगीं होर्डिंग्स में लिखा है कि ‘अब यूपी में खेला होई’। होर्डिंग्स में एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगी है। तो दूसरी तरफ सपा महानगर अध्यक्ष डा. इमरान और महासचिव पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू की फोटो लगाई गई है। होर्डिंग के बीच में सपा का चुनाव चिह्न साइकिल बना है। इसमें लिखा हुआ है ‘2022 में बाइसिकल। जिससे यह कहा जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यूपी की सत्ता के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फॉलो कर रहे हैं।
सपा नगर अध्यक्ष ने कहा…

सपा के नगर अध्यक्ष डा. इमरान ने बताया कि भाजपा सत्तासीन होकर गलत लाभ उठा रही है। हालात ये हैं कि शहर में लगी भाजपा की होर्डिंग व बैनर नगर निगम को नहीं दिखते हैं। जबकि जाजमऊ, बड़ा चौराहे व मालरोड पर उनकी खेला होई की लगी होर्डिंग हटा दी गई। खेला होई के बैनर और पोस्टर अब पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों में लगाए जाएंगे। भाजपा तानाशाही करने पर अमादा है, लोकतंत्र को दबाने में लगी है। बंगाल की तरफ भाजपा का खेल यूपी में भी खोला जाएगा। सपा के कार्यकाल में हुए कार्यों को भाजपा अपना बताकर बखान कर रही और श्रेय लूट रही है। इसका खुलासा जनता के सामने किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो