scriptअचानक दूल्हे की ऐसी करतूत देख लड़की ने लौटा दी बारात, फिर कुछ ऐसा हुआ कि | looking in drinking dulha girls refuse marriage kanpur dehat | Patrika News

अचानक दूल्हे की ऐसी करतूत देख लड़की ने लौटा दी बारात, फिर कुछ ऐसा हुआ कि

locationकानपुरPublished: Mar 10, 2019 06:26:27 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

दूल्हा द्वार पर पहुंचा तो दूल्हे को शराब के नशे मे बताकर दोनो पक्षों मे वाद विवाद होने लगा।

shadi

अचानक दूल्हे की ऐसी करतूत देख लड़की ने लौटा दी बारात, पसर गया सन्नाटा

कानपुर देहात-शराब को लेकर आये दिन शादी विवाह समारोहों में वाद विवाद होते हैं। इसके चलते शादी के रिश्ते टूट जाते हैं। यहां तक कि दरवाजे पर आकर बारात लौट जाती है, बावजूद इसके लोगों को सबक नही मिल रहा है। इसके कारण जनपद कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र दरवाजे पर पहुंची बारात के बाद द्वार चार के समय एक रिश्ता टूट गया। उस समय हडकंप मच गया, जब लड़की ने दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। बताया गया कि खानपुर डिलवल गांव मे बारात आई थी। गांव मे बारात आते ही लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का स्वागत किया, लेकिन जब दूल्हा द्वार पर पहुंचा तो दूल्हे को शराब के नशे मे बताकर दोनो पक्षों मे वाद विवाद होने लगा। इसके बाद लड़की ने शादी करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद समारोह में सन्नाटा पसर गया।
शादी समारोह की यह घटना कानपुर देहात के खानपुर डिलबल गांव की है। आपको बता दें खानपुर गांव निवासी राजेश्वरी ने अपनी पुत्री की शादी अजय कुमार पुत्र प्रेमनारायण निवासी करियापुर थाना अमराहट कानपुर देहात के साथ तय की थी। लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी संबंध तय हुआ था और शुक्रवार को बारात दरवाजे आई थी। दूल्हा शराब के नशे में था। लड़के को शराब के नशे में देख लड़की पक्ष वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया।
हालांकि इस मामले को लेकर जब लड़की पक्ष वालों बात करने का प्रयास किया तो कोई कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं हुआ। वहीं लड़के के पिता प्रेमनारायण ने बताया कि लड़की पक्ष का आरोप गलत है। दरअसल लड़की पक्ष द्वारा जेवरात की ज्यादा मांग करने को लेकर वाद विवाद हुआ था। खुद को बचाने के लिए दूल्हे पर झूठा आरोप लगाने लगे। इस पूरे मामले पर मंगलपुर थानाध्यक्ष तुलसीराम पाण्डेय ने बताया कि दूल्हा शराब के नशे मे था, जिसके चलते बारात लौटा दी गई। दोनो पक्षों मे समझौता हो गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो