scriptकानपुर में मिलावटी मेवे का गोरखधंधा, पाकिस्तान-सऊदी अरब से लाए लो क्वालिटी के छुहारे, दो करोड़ का माल जब्त | Low quality dives brought from Pakistan-Saudi Arabia | Patrika News

कानपुर में मिलावटी मेवे का गोरखधंधा, पाकिस्तान-सऊदी अरब से लाए लो क्वालिटी के छुहारे, दो करोड़ का माल जब्त

locationकानपुरPublished: Aug 31, 2020 11:06:19 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

कानपुर में पुलिस ने अवैध छुहारा फैक्ट्री पर छापा मार यहां से दो करोड़ की कीमत का छुहारा बरामद किया है। यह छुहारा पाकिस्तान, सऊदी अरब और दिल्ली से मंगवाया जाता था। इसके बाद गंधक और कोयले को भट्टी में जलाकर एयर टाइट कमरों में धुआं किया जाता था।

कानपुर में मिलावटी मेवे का गोरखधंधा, पाकिस्तान-सऊदी अरब से लाए लो क्वालिटी के छुहारे, दो करोड़ का माल जब्त

कानपुर में मिलावटी मेवे का गोरखधंधा, पाकिस्तान-सऊदी अरब से लाए लो क्वालिटी के छुहारे, दो करोड़ का माल जब्त

कानपुर. कानपुर में पुलिस ने अवैध छुहारा फैक्ट्री पर छापा मार यहां से दो करोड़ की कीमत का छुहारा बरामद किया है। यह छुहारा पाकिस्तान, सऊदी अरब और दिल्ली से मंगवाया जाता था। इसके बाद गंधक और कोयले को भट्टी में जलाकर एयर टाइट कमरों में धुआं किया जाता था। छुहारों को 20 से 25 दिनों के लिए बोरों में बंद करके रख देते थे। इसके बाद छुहारों का रंग बदल जाता था। इन्हें ऊंची कीमत पर बेचा जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को मौके से दबोचा है।
400 रुपये प्रति किलो तक बेचते थे छुहारे

बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मीनल गुप्ता छुहारा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। मिनाल गुप्ता खराब क्वॉलिटी के छहारों को पाकिस्तान, सऊदी अरब और दिल्ली से मंगाते थे, जिसकी कीमत वे 100 रुपये प्रति किलो देते थे। इसके बाद फैक्ट्री में संशोधित करके 300 से 400 रुपये किलो में बेचते थे। इस भांडाफोड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि एयर टाइट कमरे में गंधक और कोयले को भट्टी में जलाया जाता था जिससे कि छुहारों के रंग बदलने में आसानी हो और किसी को खबर न हो। गंधक से बनाए गए छुहारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है। लोगों के स्वास्थ्य पर ये दुष्प्रभाव डाल सकते हैं।
टीम ने पकड़ा गैंग

एसपी साउथ दीपक भूकर का कहना है, ‘कानपुर की स्वॉट टीम और बाबूपुरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक गैंग को पकड़ा है। ट्रांसपोर्ट नगर में एक गोदाम था। बहुत ही लो क्वॉलिटी के छुहारे को पाकिस्तान, सऊदी अरब और दिल्ली से लेकर आते थे। उसे प्रॉसेस करते थे, इसके बाद उन्ही छुहारों को ऊंचे दामों में बेचते थे।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो