scriptलॉकडाउन में खुशखबरी: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ६२ रुपए गिरे, अब ७७९ में मिलेगा | LPG price reduced | Patrika News

लॉकडाउन में खुशखबरी: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ६२ रुपए गिरे, अब ७७९ में मिलेगा

locationकानपुरPublished: Apr 01, 2020 11:02:30 am

कामर्शियल सिलेंडर में भी आयी ९६ रुपए की कमी, नई दरें १ अप्रैल से लागू उपभोक्ताओं के खाते में आएंगे २६३ रुपए, साल भर में मिलेंगे १२ सिलेंडर

लॉकडाउन में खुशखबरी: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ६२ रुपए गिरे, अब ७७९ में मिलेगा

लॉकडाउन में खुशखबरी: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ६२ रुपए गिरे, अब ७७९ में मिलेगा

कानपुर। कोरोना और लॉकडाउन से परेशान लोगों के लिए अप्रैल का महीना अच्छी खबर लेकर आया है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 62 रुपये सस्ता हो गया है। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 779 रुपये चुकाने होंगे। लगातार दूसरे महीने सिलेंडर के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। नई दरें लागू हो गई है। जिससे लोगों की जेब पर पडऩे वाला भार कुछ कम हो जाएगा।
कामर्शियल सिलेंडर भी हुआ सस्ता
घरेलू सिलेंडर के दामों में हुई घटोत्तरी के साथ-साथ कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी गिरे हैं। आईओसी के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद ने बताया कि तेल कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) में भी 96 रुपये कम किए हैं। कमर्शियल सिलेंडर अब 1369.50 रुपये का पड़ेगा। पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपये कम होने के बाद 286.50 रुपये का हो गया है।
मिलेगी इतनी सब्सिडी
गैस के दामों में कमी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव (गैर सब्सिडी रेट) में कमी के बाद उपभोक्ताओं के खाते में अब सब्सिडी के रूप में 263 रुपये जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब 516 रुपये का पड़ेगा। पिछले काफी समय से लगातार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे थे, मगर अब यह लगातार दूसरी गिरावट से लोगों को राहत मिली है।
सब्सिडी वाले केवल १२ सिलेंडर
उपभोक्ताओं को एक वर्ष में प्रत्येक कनेक्शन पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।
गैस की कोई कमी नहीं
कुछ दिन पहले रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह को खारिज करते हुए महाप्रबंधक ने कहा है कि गैस और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी। इसलिए गैस को लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो