scriptलखनऊ उन्नाव कानपुर को मिलाकर ‘राजधानी क्षेत्र’ बनाने की योजना | Lucknow Unnao Kanpur, plan of capital region | Patrika News

लखनऊ उन्नाव कानपुर को मिलाकर ‘राजधानी क्षेत्र’ बनाने की योजना

locationकानपुरPublished: May 23, 2022 08:51:51 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

लखनऊ-उन्नाव-कानपुर को प्रदेश की राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कि 2051 तक शहर की मूल जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके लिए एजेंसी का भी चयन हो चुका है। योजना के अनुसार सभी क्षेत्रों के विकास पर मंथन हो रहा है।

लखनऊ उन्नाव कानपुर को मिलाकर 'राजधानी क्षेत्र' बनाने की योजना

लखनऊ उन्नाव कानपुर को मिलाकर ‘राजधानी क्षेत्र’ बनाने की योजना

लखनऊ उन्नाव कानपुर को प्रदेश राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है। जिसके अंतर्गत कमर्शियल, रेजिडेंशियल, रिंग रोड, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर आदि पर कार्य किया जा रहा है। मंडलायुक्त राज्सेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में केडीए उपाध्यक्ष ने अगले 30 साल में होने वाली नगर की संभावित आबादी को देखते हुए प्लान बनाया है। जिसको बैठक में प्रस्तुत किया गया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई 2051 लखनऊ उन्नाव कानपुर को कैपिटल रीजन यानी राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए मेट्रो के विस्तार पर भी जोर दिया गया। लखनऊ कानपुर के बीच मेट्रो को जोड़ने की भी प्लानिंग की गई।

 

लखनऊ उन्नाव कानपुर जिले को राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। 2051 तक कमर्शियल, रेजिडेंशियल, रिंग रोड, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर सहित अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजना पर काम हो रहा है। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने या योजना प्रस्तुत की जिसमें केडीए द्वारा न्यू कानपुर सिटी योजना और नॉलेज सिटी के विषय में जानकारी दी गई। उद्यमियों को भी योजना में जगह दी गई है। चकेरी के पास लॉजिस्टिक एंड हॉस्पिटैलिटी हब बनाने की योजना है। इस संबंध में जानकारी दी गई कि ट्रेक्टेबल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को शहर के विकास की कार्य योजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

उद्यमियों से लिया गया फीडबैक

धार्मिक स्थल बिठूर धाम के महत्व को और भी प्रचारित करने के विषय में जानकारी दी गई। बिठूर को अयोध्या धाम से जोड़ने और पौराणिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। गंगा रिवर फ्रंट के विकास पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से उद्यमी, ट्रांसपोर्ट, एक्सपोर्टर, रियल एस्टेट डेवलपर्स भी मौजूद थे। जिनसे सभी विषयों पर फीडबैक लिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो