कानपुर

असदुद्दीन ओवैसी पर मनोज तिवारी का बड़ा हमला, बोले संसद में कानून की किताब लहराते हैं और अब…

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने असदुद्दीन ओवैसी को डबल स्टैंडर्ड का आदमी बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति न्यायालय के आदेश पर सवाल उठाए तो समझ लेना चाहिए कि दाल में कुछ काला है। मनोज तिवारी अयोध्या की रामलीला कमेटी की तरफ से कानपुर में प्रेस वार्ता कर रहे थे। कानपुर के रामलीला कलाकारों के लिए उन्होंने बड़ी घोषणा की।

कानपुरMay 07, 2022 / 07:49 pm

Narendra Awasthi

असदुद्दीन ओवैसी पर मनोज तिवारी का बड़ा हमला बोले संसद में कानून की किताब लहराते हैं और अब…

सांसद मनोज तिवारी ने असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने संसद में कई बार कानून की किताब हाथों में लेकर लहराया है और कहा है कि देश संविधान से चलना चाहिए। आज जब सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर दे रहा है तो उस पर आपत्ति क्यों व्यक्त कर रहे हैं। यह डबल स्टैंडर्ड के लोग हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कानपुर में अयोध्या की रामलीला की तरफ से प्रेस वार्ता करने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने कानपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के उद्देश्य के विषय में भी बताया। कानपुर के रामलीला कलाकारों को लेकर उन्होंने बड़ी घोषणा की।

 

मनोज तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी में कोर्ट के आदेश से वीडियोग्राफी हो रही है और उस पर अगर कोई टिप्पणी करता है। अड़चन पैदा करता है तो समझ लेना चाहिए कि दाल में कुछ काला है। कानपुर में प्रेस वार्ता के संबंध में उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला के लिए हमेशा नए नए कलाकारों को आगे लाने का काम किया गया है। इस मौके पर उन्होंने पिछली बार हुए रामलीला के कलाकारों को भी याद किया। जिसमें रजा मुराद पुनीत इस्सर मालिनी अवस्थी सहित अन्य शामिल थे।

कानपुर से 5 कलाकारों का होगा चयन

उन्होंने बताया कि अयोध्या के रामलीला कलाकारों को अच्छी पारिश्रमिक दी जाती है। इस वर्ष होने वाले रमीला के लिए कानपुर से 5 कलाकारों का चयन कानपुर से होना है। जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। मनोज तिवारी के अनुसार इस वर्ष अयोध्या की रामलीला कमेटी के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि भगवान परशुराम का रोल करना है। वैसे रामलीला में मैं अंगद का रोल करता हूं। जो रावण को धमकाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जो भी रोल मिलेगा वह करेंगे।

Home / Kanpur / असदुद्दीन ओवैसी पर मनोज तिवारी का बड़ा हमला, बोले संसद में कानून की किताब लहराते हैं और अब…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.