script

केसरिया फहराने कानपुर में जुटेंगे दिग्गज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंधना में देंगे जीत का मंत्र

locationकानपुरPublished: Sep 08, 2017 09:25:00 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कानपुर को रणनीति केंद के रूप बनाया था।

कानपुर. लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कानपुर को रणनीति केंद के रूप बनाया था। खुद पीएम और अमित शाह ने हवन-पूजन के साथ चुनावी शंखदान किया था। इसके साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत भी एक सप्ताह तक बिठूर में रूककर कमल खिलाने के लिए रणनीति बनाई थी। वही कवायद फिर से शुरू हो गई है और इसी के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय रविवार को शहर आ रहे हैं। वे यहां से 20 किमी दूर स्थित रूमा में संगठन के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही कानपुर बुन्देलखण्ड सहित छह क्षेत्रीय महामंत्रियों के साथ निकाय चुनाव को फतह करने का मंत्र देंगे।
जहां रूके थे अमित शाह, उसी गेस्ट हाउस में होगी बैठक
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में शंखनाद रैली का आगाज प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कानपुर से किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए एक सप्ताह तक आरएसएस कानपुर में मंथन किया। दोनों चुनावों में पार्टी को भारी जीत दर्ज हुई। ऐसे में पार्टी कानपुर को लकी मान रही है। जिसके चलते अब एक बार फिर आगामी नगर निकाय चुनाव में भारी जीत के लिए पार्टी कानपुर को रणनीति बनाने के लिए चुना है। यह बैठक कानपुर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर मंधना के एक गेस्ट हाउस में शनिवार व रविवार को होगी। जिसमें कई जिलों के पदाधिकारी व सभी क्षेत्रीय मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भाग लेगें। कहने को तो यह विस्तारक वर्ग की बैठक है पर केन्द्र बिन्दु नगर निकाय चुनाव रहेगा। बतादें इसी गेस्टहाउस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रूके थे और बुंदेलखंड, यादवलैंड के साथ ही कानपुर की सीटों पर कमल खिलाने के लिए रणनीति बनाई थी।
निकाय चुनाव के साथ संगठन पर चर्चा
विधानसभा चुनाव के वक्त इसी गेस्टहाउस में अमित शाह कईदिन तक रूके थे और यहीं से बुंदेलखंड, यादवलैंड के साथ कानपुर की सीटों पर कमल खिलाने की रणनीति बनी थी। इसी के चलते मंधना एकबार फिर से सुर्खियों में है, यहां भाजपा के कई दिग्गज दो दिन तक रहेंगे और निकाय चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाएंगे। बताया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव संयोजकों से जमीनी हकीकत पर चर्चा होगी और संभावित प्रत्याशियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। जिसकी तैयारियों के लिए दो दिनों से प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक कानपुर में डेरा जमाए हुए हैं। पाठक ने बताया कि यह विस्तारक वर्ग की बैठक है। लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ पीएम और सीएम के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा जाएगा।
17 जिला इकाई के सदस्य रहेंगे मौजूद
दो दिवसीय बैठक के दौरान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की 17 जिला इकाइयों में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सहकारिता एवं निकाय चुनाव संयोजकों मौजूद रहेंगे। इनसे प्रदेश अध्यक्ष चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे। मंधना में प्रदेश के छह क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भी शामिल होंगे। नगर अध्यक्ष सूरेंद्र मैथानी ने बताया कि दस सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय जी आ रहे हैं। उस दिन काशी, अवध, बृज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारकों का वर्ग होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुखलाल पाल, कृष्णमुरारी शुक्ल, बृजेश तिवारी, देवेश कुमार, डा. बीना आर्या, मोहित पांडेय, आलोक मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, विकास शुक्ल, जितेंद्र राजपूत और संजीव पाठक को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं गईं है।

ट्रेंडिंग वीडियो