scriptहत्यारोपी वकील पर दर्ज हैं कई मुकदमे, यूपी सरकार के दो मंत्रियों से करीबी रिश्ते | Many lawsuits are lodged against killer lawyer | Patrika News

हत्यारोपी वकील पर दर्ज हैं कई मुकदमे, यूपी सरकार के दो मंत्रियों से करीबी रिश्ते

locationकानपुरPublished: Jan 21, 2018 09:16:30 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

जमीनों में कब्जा करने के साथ ही थाने में बैठकर लोगों को फंसाना और छुड़ाने का काम भी आरोपी करता था।

Many lawsuits are lodged

Many lawsuits are lodged

कानपुर. ग्वालटोली थानाक्षेत्र के परमट मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित सुनील शर्मा, जो कि पेशे से वकील थे, की गोली मार कर हत्या कर दी। कत्ल करने वाला मोहित श्रीवास्तव भी वकील था और इसके खिलाफ कानपुर के कई थानों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस आरोपी को उसकी पत्नी के साथ अरेस्ट कर मामले की जांच में जुट गई है। हत्यारोपी का यूपी की योगी सरकार में खासा रूतबा है। घटना के बाद आरोपी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसके जरिए खुलासा हुआ कि मोहित के संबंध कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और सिद्धार्थनाथ सिंह से हैं। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि इसी के चलते आरोपी का इलाके में खासा दबदबा था। जमीनों में कब्जा करने के साथ ही थाने में बैठकर लोगों को फंसाना और छुड़ाने का काम भी आरोपी करता था।
सिर पर दाग दी गोली
ग्वालटोली के परमट मन्दिर निवासी सुनील शर्मा जो पेशे से वकील थे उनकी आन्देश्वर मंदिर के पास पड़ोसी मोहित श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी भी पेशे से वकील है औैर उसका क्षेत्र में खासा दबदबा है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के बाद वकीलों का थाने में जमघट लगा रहा। इस दौरान किसी ने आरोपी वकील की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दीं। जिसमें वह यूपी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ है। मृतक के भाई का आरोप है कि मोहित श्रीवास्तव की पकड़ सत्ताधारी दल के नेताओं के साथ थी और इसी के बल पर वह आए दिन लोगों को परेशान व प्रताडि़त करता था।
दर्ज हैं कई मुकदमे, जेल भी जा चुका है आरोपी
ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक वकील मोहित श्रीवास्तव पर कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। काकादेव समेत कई थानों से उस पर मुकदमें दर्ज हैं। कुछ महीना पहले वह एक वकील को गोली मारने के आरोप में जेल भी जा चुका है। ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक मोहित श्रीवास्तव के अपराधिक इतिहास की कुंडली खंगाली जा रही है। इस बीच एक वकील के जरिए दूसरे वकील के हत्या की खबर मिलते ही बार महामंत्री भानु प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री नरेश त्रिपाठी, लायर्स के महामंत्री जितेंद्र तोमर पहुंच गए। बार के पदाधिकारियों ने सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। महामंत्री ने कहा कि सुनील शर्मा के आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। बार मृतक के साथ खड़ा है।
सत्ताधारी दल से गहरे रिश्ते
मोहित श्रीवास्तव के ऊपर कई मुकदमें दर्ज होने के बाद भी उसके सिर पर नेताओं का हाथ रखा था, जिसके चलते स्थानीय पुलिस भी उस पर कार्रवाई करने से डरती थी। यूपी सरकार के दो मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य और सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया में आने के बाद जब इस बारे में स्थानीय लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्या कुछ दिन पहले कानपुर आए थे तो मोहित अपने समर्थकों के साथ उनकी आगवानी के लिए गया था। साथ ही सिद्धार्थनाथ सिंह से भी आरोपी के अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं। वहीं मर्डर का कारण परमट बनाम परमट बताया जा रहा है। यहां पर कई गुट हैं। इसमें कई अपराधिक इतिहास वाले गुंडों को भी पाले हुए हैं। कुछ गुटों का काम मकानों और विवादित प्रापर्टी पर कब्जा करने का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो