scriptWeather update: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम | Mausam update: chance of heavy rain, temperature decrease | Patrika News

Weather update: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

locationकानपुरPublished: Oct 05, 2022 08:18:13 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौसम विभाग ने आने वाले 1 हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी काफी कम रहेगा। यह तापमान लगभग 26 डिग्री के आसपास रहेगा। भारी बारिश से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Weather update: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

Weather update: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आने वाले सप्ताह में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी, तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। कानपुर देहात में भी बारिश बारिश होने की संभावना है। सुबह आंधी के साथ बारिश होने की जानकारी मिली है। वहीं दोपहर में भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कानपुर में आज भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा है। यह तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। आगामी 6 अक्टूबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह का तापमान 24 डिग्री और दोपहर का तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। लगातार बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है।

कैसा रहेगा कानपुर देहात का मौसम

कानपुर देहात में आने वाले 1 हफ्ते तक भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। आज दोपहर और शाम को भी बारिश होने की जानकारी मिल रही है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 6 अक्टूबर को यही स्थिति नजर आ रही है। जब सुबह से शाम तक बारिश वाला दिन रहेगा। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो