आज सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए हैं। तापमान लगभग 30 के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर और शाम को आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आगामी 29 जुलाई दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना बताई जाती है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। आंधी के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
इत्र व्यापारी पीयूष जैन को झटका नहीं मिलेगा जमानत का लाभ, इस तारीख तक रहना पड़ेगा जेल में
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसमउन्नाव में आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हैं। सूरज बादलों के बीच छिपा है। जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। हवा की गति लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जबकि दोपहर में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलने की संभावना बताई गई है। आज दिन भर बारिश होने की जानकारी मिल रही है। शाम को भी जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं आगामी 29 जुलाई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। सुबह दोपहर को बारिश होने की भी संभावना है।