कानपुर

Weather update: आज हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना, जाने आज और कल के मौसम का हाल

मौसम विभाग लगातार बारिश की संभावना व्यक्त करता लेकिन वह जमीनी हकीकत नहीं बन पा रहा है नगर का तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है तापमान एकबार फिर 35 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है उन्नाव में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा।

कानपुरAug 12, 2022 / 07:48 am

Narendra Awasthi

Weather update: आज हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना, जाने आज और कल के मौसम का हाल

रक्षाबंधन के दिन आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान भी गलत साबित हो रहा है। आज शुक्रवार 12 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शाम को आंधी के साथ बारिश की जानकारी मिल रही है। तापमान 29 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उन्नाव में भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। शाम को आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मानसून से धोखा मिलने के बाद अब विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बारिश भी धोखा दे रही है। जिससे आम जनजीवन के साथ किसान भी बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की फल्की बारिश भी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 13 अगस्त शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह और दोपहर को हल्की फुल्की बारिश की भी संभावना है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्होंने आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री है और अधिकतम 33 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे है। दोपहर को तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। आगामी 13 अगस्त शनिवार को तापमान एक बार फिर 35 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। दोपहर को हल्की-फुल्की बारिश होने की जानकारी मिल रही है।

Home / Kanpur / Weather update: आज हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना, जाने आज और कल के मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.