scriptWeather update: उमस ने लोगों को किया बेहाल 15 अगस्त को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना | Mausam update:Humidity disturb people, know August 15 weather news | Patrika News

Weather update: उमस ने लोगों को किया बेहाल 15 अगस्त को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना

locationकानपुरPublished: Aug 14, 2022 09:27:07 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

आज सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर तेज धूप ने लोगों को बहुत परेशान किया। आगामी 15 अगस्त को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं दोपहर के बाद आंधी के साथ बारिश आने की भी संभावना है। उन्नाव में भी दोपहर बाद आंधी बारिश की संभावना है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Weather update: उमस ने लोगों को किया बेहाल 15 अगस्त को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना

Weather update: उमस ने लोगों को किया बेहाल 15 अगस्त को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान आज सही निकला सुबह जोरदार बारिश हुई। जिससे कि सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन उसके बाद दिन भर तेज धूप ने लोगों को बहुत परेशान किया। उमस से लोगों का जीना बेहाल हो गया। तापमान लगभग 30 डिग्री के आसपास है। लेकिन उमस काफी है। आगामी 15 अगस्त सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह हल्की फुल्की बारिश की जानकारी मिल रही है। लेकिन दोपहर और शाम को आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहेगी। आज सुबह जोरदार बारिश हुई। लेकिन उसके बाद दिन भर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को आसमान में बादल छाए हैं। आगामी सोमवार 15 अगस्त को गरज के साथ आंधी पानी की संभावना बताई जा रही है।

कानपुर में आज रात का तापमान 29 डिग्री और एक 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना बताई गई है। आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है। आगामी 15 अगस्त सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह कम बारिश की संभावना है। लेकिन दोपहर और शाम को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बताई गई है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आज उन्नाव का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहा। सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद दिनभर तेज धूप में लोगों को बहुत परेशान किया। आज शहर में 151 मीटर लंबा तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें सांसद, विधायक सहित अन्य लोग मौजूद थे। जोरदार धूप ने यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 अगस्त को गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। रात को भी गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना बताई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो