script

Weather update: बूंदाबांदी के बीच तापमान में आएगी कमी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

locationकानपुरPublished: Sep 12, 2022 08:19:49 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर और उन्नाव में हल्की फुल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। कानपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और उन्नाव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। उन्नाव में दोपहर में बारिश होने की भी संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के कारण पैदा होने वाली उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Weather update: बूंदाबांदी के बीच तापमान में आएगी कमी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather update: बूंदाबांदी के बीच तापमान में आएगी कमी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और उम्र के साथ लोगों का जीवन में हाल है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से उमस और बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की-फुल्की बारिश होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में दोपहर को बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार भी तेज रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मानसून से मिले धोखे के बाद किसानों में निराशा छाई है। रह-रहकर हो रही हल्की फुल्की बारिश राहत प्रदान कर रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में आज दिनभर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। सुबह 27 और 33 डिग्री तापमान के बीच बूंदाबांदी की जानकारी मिल रही है। दोपहर में 32 से 34 डिग्री के तापमान के बीच भी बूंदाबांदी हो सकती है। शाम को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है और हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हल्की फुल्की बूंदाबांदी से होने वाली उमस लोगों को परेशान कर रही हैं।

उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज बारिश होने की संभावना है। सुबह 26 से 30 डिग्री के तापमान के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की जानकारी मिल रही है। जबकि हवा की रफ्तार लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रह सकती है। दोपहर में 30 और 32 डिग्री टेंपरेचर के बीच बारिश होने की संभावना है। जबकि शाम को 27 से 30 डिग्री के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की जानकारी मिल रही है। कल के मुकाबले आज सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दोपहर में होने वाली बारिश से तापमान में असर पड़ेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो