कानपुर

Weather update: बारिश के कारण तापमान में गिरावट, मिलेगी गर्मी से राहत, जाने मौसम का हाल

मौसम के एक बार फिर करवट बदलने की उम्मीद है। जब आगामी चार अगस्त को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है
 
 
 
 

कानपुरAug 03, 2022 / 11:27 pm

Narendra Awasthi

Weather update: बारिश के कारण तापमान में गिरावट, मिलेगी गर्मी से राहत, जाने मौसम का हाल

मौसम ने एक बार फिर आज करवट बदला और धूप के बीच बारिश शुरू हुई। देखते देखते चारों तरफ काले बादल छा गए। अचानक मौसम में आए परिवर्तन से लोग पानी से बचते दिखाई पड़े। उमस के बीच बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान फिर भी 30 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग की माने तो आज रात में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्नाव में भी हल्की फुलकी बारिश होने की संभावना है। जबकि रात में आंधी आने की जानकारी मिल रही है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आगामी 4 अगस्त कि सुबह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह भी बारिश की आशंका है। तापमान अधिकतम 35 डिग्री पहुंच सकता है। दोपहर को 31 से 34 डिग्री तापमान के बीच आंधी आने की जानकारी मिल रही है। जबकि शाम को भी हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 अगस्त को आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सुबह का तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि दोपहर में बढ़कर तापमान 30 डिग्री से 34 डिग्री के बीच हो जाएगा। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। जो शाम तक बना रहेगा शाम का तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.