कानपुरPublished: Sep 22, 2022 08:06:39 am
Narendra Awasthi
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जिससे कि जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। जबकि आगामी 23 सितंबर को पूरे दिन बारिश होने की जानकारी में रही है। हवा लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना।
आज मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिन भर बूंदाबांदी का असर दिखाई पड़ेगा। दोपहर में भी हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। बीते बुधवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया कभी तेज धूप और कभी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। उमस ने भी लोगों को परेशान किया। आगामी शुक्रवार 23 सितंबर को मौसम के करवट बदलने की आशंका है और दिन भर जोरदार बारिश की जानकारी मिल रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है।