scriptयहां से अंटू तो इटावा से जाटव को बसपा से टिकट ! | mayawati candidates list loksabha election 2019 viral on social media | Patrika News

यहां से अंटू तो इटावा से जाटव को बसपा से टिकट !

locationकानपुरPublished: Jan 16, 2019 12:31:04 am

Submitted by:

Vinod Nigam

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बसपा उम्मीदवारों की सूची, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी, कहा दर्ज कराई एफआईआर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
 

mayawati candidates list loksabha election 2019 viral on social media

यहां से अंटू तो इटावा से जाटव को बसपा से टिकट !

कानपुर। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और मायावती ने गठगबंधन का ऐलान कर प्रदेश की सियासत गर्म कर रही है। दोनों दलों ने यूपी की 80 में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसी के बाद टिकट के दावेदार भी सक्रिय हुए। तभी सोशल मीडिया में बसपा प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर की हुई एक सूची वायरल हो गई, जिसमें कानपुर देहात से पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को प्रत्याशी तो इटावा से अजय पाल जाटव हमीरपुर से राजनारायण बुधौलिया, बांदा से बाबू लाल कुशवाहा झांसी से जगुल किशोर कुशवाहा और जालौन से धनश्याम अनुरागी का नाम टिकट पाने वालों कि लिस्ट में दर्ज है। इस बीच पत्रिका से खास बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। ये पूरी तरह से किसी की साजिश है। पुलिस से हमने मांग की है जो भी आरोपी हो जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

अधिकतर कुशवाहा समाज के उम्मीदवार
गठबंधन के बाद सपा व बसपा नेता खासे गदगद हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए जुटे हुए हैं। इसी बीच बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा के हस्ताक्षर युक्त लिस्ट सोशल मीडिया में आई, जिसके चलते हड़कंप मच गया। लिस्ट में बसपा प्रमुख के अलावा 38 नेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें 2019 के लिए पार्टी के तौर पर उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें अकबरपुर रनिया लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बुंदेलखंड की तीन सीटों पर बसपा के नेताओं के नाम दिए गए हैं। साथ ही अखिलेश के क्षेत्र इटावा में भी बसपा नेता को टिकट दिए जाने की जिक्र सूची में हैं।

हरकत में आए प्रदेश अध्यक्ष
ये सूची जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो बसपा नेताओं के भी कान खड़े हो गए। आनन-फानन में जब ये बात बसपा आलाकमान तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। दरअसल वायरल हो रही सूची पर बसपा के प्रदेश के साइन थे और उनका ही लेटर पैड था। खबर वायरल होने के बाद तमाम बसपा नेताओं ने भी फोन घुमाना शुरू कर दिया। हालाकि कुछ देर बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने बयान जारी कर सूची को फर्जी करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये किसी का साजिश है। पुलिस में शिकायत दर्ज करा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। बताया कि अब तक प्रत्याशियों की कोई सूची ही जारी नहीं हुई है।

पार्टी सुप्रीमों करेगीं सूची जारी
बसपा के वरिष्ठ नेता और मंडल इंचार्ज नरेंद्र कुशवाहा ने कहा गठबंधन के बाद विरोधी दलों की नींद उड़ी हुई है और वो चुनाव से पहले ऐसी ओंछी हरकतें करेंगे। इसलिए हम सभी को सचेत रहना है। कहा, प्रत्याशियों की सूची पार्टी सुप्रीमों मायावती जारी करेंगे। जल्द ही वो पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिताऊ कैंडीडेट्स के नाम ऐलान करेगी। कहा, भाजपा के नेताओं को इस वक्त नींद नहीं आ रही है। वो सपा-बसपा के एक साथ आने से खासे परेशान है। सोशल मीडिया में सूची वायरल करने वालों को यूपी पुलिस गिरफ्तार करे। बसपा मंडल इंचार्ज नरेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा वो भाजपा की हर गतिविधिपर नगर रखें और अफवाहों से अपने को दूर रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो