scriptदो हादसों ने बुझाए तीन घरों के चिराग | Two accidents, three killed At Baran | Patrika News

दो हादसों ने बुझाए तीन घरों के चिराग

locationकानपुरPublished: Feb 12, 2016 07:46:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

जिले के नाहरगढ़ व अटरू क्षेत्र में गुरुवार रात हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं
में एक बालक समेत तीन जनों की मौत हो गई वहीं दो जने घायल हो गए। नाहरगढ़
इलाके में हुई दुर्घटना में घायल रातभर घटनास्थल पर पड़े रहे, लेकिन पता
नहीं चला। सुबह पता चला लेकिन तब तक दो घायलों का दम टूट चुका था।

जिले के नाहरगढ़ व अटरू क्षेत्र में गुरुवार रात हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक बालक समेत तीन जनों की मौत हो गई वहीं दो जने घायल हो गए। नाहरगढ़ इलाके में हुई दुर्घटना में घायल रातभर घटनास्थल पर पड़े रहे, लेकिन पता नहीं चला। सुबह पता चला लेकिन तब तक दो घायलों का दम टूट चुका था।

घायल रातभर पड़े रहे, सुबह पता चला
नाहरगढ़ क्षेत्र के खेड़ली गांव में मोटरसाइकिल फिसलकर पत्थरों से टकराने से रिश्ते में दो भाइयों की मौत हो गई जबकि गंभीर घायल एक किशोर को बारां रैफर किया गया। सहायक थानाधिकारी बलराम नागर ने बताया कि मृतक मध्यप्रदेश के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नर्बदा के रहने वाले थे। यह लोग यहां खेड़ली गांव में किसी के यहां हाळी का कार्य करते थे।

गुरुवार रात्रि को गंगाराम सहरिया पचलावड़ा में रहने वाली अपनी बहन जानकी बाई सहरिया से मिलने गया था। उसके साथ रिश्ते में लगने वाले भाई महेन्द्र और अशोक सहरिया भी था। देर रात पचलावड़ा से खेड़ली लौटते समय जीएसएस के पास घूम पर ढलान से उतरते समय मोटरसाइकिल फिसलकर पत्थरों पर जाकर गिर गई।

इससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई। पुलिस और 108 एम्बुलेंस को समय पर सूचना नहीं मिलने पर घायलावस्था में तीनों वहां पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों को पता चलने पर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। तब तक उपचार नहीं मिलने पर बिरोली निवासी गंगाराम सहरिया (25) व महेन्द्र सहरिया (10) की मौत हो गई। गंभीर घायल अशोक (14) को बारां रैफर कर दिया।

विवाह समारोह से लौट रहे थे
अटरू. बारां-अटरू नेशनल हाई-वे पर अर्डान्द गांव के पास गुरुवार रात्रि को एक चारपहिया वाहन ने दूसरे चारपहिया वाहन के टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मृत्यु हो गई और एक गम्भीर घायल हो गया। एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि बारां के तेल फैक्ट्री क्षेत्र निवासी रविन्द्र गुर्जर व प्रहलाद गुर्जर गुरुवार को अटरू एक विवाह समारोह में चारपहिया गाड़ी से आए थे।

रात्रि को साढ़े 12 बजे करीब वापस बारां जाते समय अर्डान्द गांव के यहां घूम पर बारां की ओर से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को बारां अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रहलाद गुर्जर (28) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो